कमान में तीर की तरह तैयार रहे चीनी सेना...! जिनपिंग क्यों रख रहे सेना को ‘एक्शन मोड’ में 

<p><em><strong>जिनपिंग ने राष्ट्रीय संप्रभुता, सुरक्षा और विकास के लिए पार्टी और नागरिकों को ठीक से काम करने का निर्देश दिया है। वहीं, सेना को युद्ध की तैयारी के लिए अपनी सारी ऊर्जा लगा देना का आदेश दिया है।</strong></em></p>

कमान में तीर की तरह तैयार रहे चीनी सेना...! जिनपिंग क्यों रख रहे सेना को ‘एक्शन मोड’ में 
10-11-2022 - 05:49 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

शी जिनपिंग को सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना के महासचिव और केंद्रीय सैन्य आयोग (सीएमसी) के प्रमुख के रूप में एक बार फिर पांच साल के लिए नियुक्त किया गया है। सीएमसी प्रमुख के रूप में तीसरे कार्यकाल का पदभार ग्रहण करते ही जिनपिंग ने दुनिया की सबसे बड़ी सेना (20 लाख) को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया पिछले एक सदी से बहुत ही अधिक परिवर्तनों से गुजर रही है। इसके कारण चीन की राष्ट्रीय सुरक्षा बढ़ती अस्थिरता और अनिश्चितता का सामना कर रही है। जिनपिंग ने राष्ट्रीय संप्रभुता, सुरक्षा और विकास के लिए पार्टी और नागरिकों को ठीक से काम करने का निर्देश दिया है। वहीं, सेना को युद्ध की तैयारी के लिए अपनी सारी ऊर्जा लगा देना का आदेश दिया है। जिनपिंग ने सेना को एक्शन मोड में रहने के आदेश दिए हैं। 
हरदम तैयार रहे चीनी सेना 
शी जिनपिंग के सेना संबोधन पर टिप्पणी करते हुए चीन के रिटायर्ड वायु सेना जनरल और सीएमसी के पूर्व उप चेयरमैन ने कहा कि चीनी आर्मी को शांतिकाल से युद्धकाल में तेजी से परिवर्तन होने के लिए तैयार रहना चाहिए।साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक,  उन्होंने कहा कि चीनी आर्मी को हमेशा कमान के तीर की तरह तैयार रहना चाहिए ताकि यह सुनिश्चित हो सके सैनिक हर समय लड़ने के लिए तैयार हैं।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री का ताइवान दौरा
ऋषि सुनक के प्रधानमंत्री बनने के बाद ब्रिटेन के उद्योग-व्यापार मंत्री ने ताइवान का दौरा किया है। चीन ने इस दौरे पर भी नाराजगी जताते हुए कहा कि यह वन चाइना पॉलिसी का उल्लंघन है। उद्योग मंत्री ग्रेग हैंडस की यह यात्रा किसी उच्च स्तरीय ब्रिटिश मंत्री की पहली ताइवान यात्रा है। 
भारत के साथ सीमा विवाद 
जून 2020 में लद्दाख की गलवान घाटी में भारतीय सेना के साथ झड़प का मामला भी अभी पूरी तरह से सुलझा नहीं है। इस झड़प में 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे। वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर भारत और चीन के बीच कई सालों से 12 जगहों पर विवाद चल रहा है। सितंबर 2022 में भारत और चीन के बीच 16वें दौर की वार्ता के बाद दोनों देशों की सेनाएं गोगरा हॉटस्प्रिंग से पीछे हटने के लिए राजी हुई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।