Rajasthan : राजस्थान में संरक्षित खेती के लिए एक हजार करोड़ रुपए का अनुदान

<p><em><strong>वित्तीय वर्ष 2023-24 में 30 हजार किसानों को 501 करोड़ रुपए का अनुदान दिया जाएगा।</strong></em></p>

Rajasthan : राजस्थान में संरक्षित खेती के लिए एक हजार करोड़ रुपए का अनुदान
12-04-2023 - 11:06 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

राजस्थान में संरक्षित खेती को बढ़ावा देने के लिए दो वर्षों में 60 हजार किसानों को 1 हजार करोड़ रूपए का अनुदान मिलेगा। राजस्थान में संरक्षित खेती को बढ़ावा देने के लिए दो वर्षों में 60 हजार किसानों को 1 हजार करोड़ रूपए का अनुदान मिलेगा। यह राशि ग्रीन हाउस, शेडनेट हाउस, लो टनल, प्लास्टिक मल्चिंग के लिए दी जाएगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अनुदान के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है।
सीएम गहलोत की स्वीकृति से किसानों को संबल मिलेगा। वित्तीय वर्ष 2023-24 में 30 हजार किसानों को 501 करोड़ रुपए का अनुदान दिया जाएगा। इसमें कृषक कल्याण कोष से 444.43 करोड़ रुपए वहन होंगे। साथ ही राष्ट्रीय बागवानी मिशन राष्ट्रीय कृषि विकास योजना से 56 करोड़ (राज्यांश 22.75 करोड़) रुपए वहन किए जाएंगे।
वित्तीय वर्ष 2024-25 में भी 30 हजार किसानों को 500 करोड़ रुपए का अनुदान मिलेगा। इसमें अधिसूचित जनजाति क्षेत्र के किसानों और समस्त लघुध्सीमांत किसानों को 25 प्रतिशत अतिरिक्त सब्सिडी भी मिलेगी
व्हाट्सएप्प चैटबॉट का वर्चुअल शुभारंभ
सामाजिक न्याय एवम अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली ने विभागीय योजनाओं से संबंधित लाभार्थियों को जानकारी एवं अन्य सुविधाएँ उपलब्ध करवाने के लिए व्हाट्सएप्प चैटबॉट का वर्चुअल शुभारंभ किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।