The Kashmir Files : नदव लापिड ने मांगी माफी, विवादित बयान को लेकर किया बड़ा दावा
<p><em><strong>The Kashmir Files : लापिड ने माफी मांगते हुए कहा, ‘मैंने कभी कश्मीर और वहां के लोगों पर बात नहीं की। मैंने सिर्फ फिल्म को लेकर कहा था। अगर मेरे बयान की वजह से लोगों को दुख पहुंचा है तो मैं माफी मांगता हूं।’</strong></em></p>
इजरायली फिल्ममेकर और इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (आईएफएफआई) के जूरी हेड नदव लापिड ने फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को ‘वल्गर प्रोपेगेंडा’ बताने के बाद हुई कंट्रोवर्सी पर अब चुप्पी तोड़ी है।
उन्होंने एक भारतीय टीवी चैनल से बातचीत में कहा कि मैं इस फैक्ट को मानता हूं कि कश्मीर फाइल्स शानदार फिल्म है। मेरी जिम्मेदारी थी वो बताना जो मैंने इस फिल्म में देखा था। ये बहुत सब्जेक्टिव तरीका है।
इंटरव्यू के दौरान नदव लापिड ने माफी मांगते हुए कहा, ‘मैंने कभी कश्मीर और वहां के लोगों पर बात नहीं की। मैंने सिर्फ फिल्म को लेकर कहा था। अगर मेरे बयान की वजह से लोगों को दुख पहुंचा है तो मैं माफी मांगता हूं।’
कौन हैं नदव लापिड?
अक्सर विवादों में रहने वाले नदव इजरायली स्क्रीनराइटर और फिल्ममेकर हैं। विवादों से उनका गहरा नाता है। उनके करियर से कई सारे विवाद जुड़े हैं। फिल्मों का डायरेक्शन करने से पहले नदव ने कई डॉक्यूमेंट्री बनाई थीं। इजरायली फिल्ममेकर ने पुलिसमैन, द किंडरगार्टेन टीचर, सिनोनिम्स जैसी फिल्मों का डायरेक्शन किया है। नदव सिर्फ आईएफएफआई ही नहीं कई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में बतौर जूरी हिस्सा ले चुके हैं। इजराइल बेस्ड नदव अपने होमलैंड पर भी कई विवादित बयान दे चुके हैं। उन्होंने इजरायल के अस्तित्व को सड़ा हुआ तक बता दिया था।
What's Your Reaction?