कॉमेडी सस्पेंस और थ्रिलर से भरा होगा ये हफ्ता, रिलीज के कतार में हैं ये वेब सीरीज

<p><em><strong>पवन कल्याण और साई धर्म तेज की फिल्म ब्रो अब थियेटर में बवाल मचाने के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर यह फिल्म धूम मचाने को तैयार है। 25 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर साउथ फिल्म इंडस्ट्री की यह फिल्म रिलीज होगी। अब देखना होगा कि यह फिल्म ओटीटी लवर्स को कितना भाती है। यह फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरो में रिलीज हुई थी।&nbsp;</strong></em></p>

कॉमेडी सस्पेंस और थ्रिलर से भरा होगा ये हफ्ता, रिलीज के कतार में हैं ये वेब सीरीज
26-08-2023 - 11:07 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

आखिरी सच
आखिरी सच 25 अगस्त को डिजनी प्लस हाॅटस्टार पर रिलीज होगी। इस वेबसीरिज मे तमन्ना भाटिया लीड रोल में होंगी। तमन्ना ने इसमें एक अन्या नाम के एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया है। इसकी कहानी दिल्ली की बुराड़ी के एक ही परिवार के 11 लोगों की सामूहिक हत्या के विषय पर आधारित है।
ड्रीमगर्ल-2
आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीमगर्ल-2 सिनेमाघरों में 25 अगस्त को रिलीज हो गई है। यह फिल्म ड्रीमगर्ल की सीक्वेल है। इस फिल्म का प्रमोशन भी जमकर किया जा रहा है। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ अनन्या पांडे लीड रोल में है।
द लास्ट सिटी
ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर द लास्ट सिटी 25 अगस्त को स्ट्रीम हो गई है। यह एक रोमांटिक एडवेंचर जॉनर की फिल्म है। इसमें सैंड्रा बुलक, चैनिंग टैटम लीड रोल में है।
स्टारवार असोका
ओटीटी प्लेटफाॅर्म डिजनी प्लस हाॅटस्टार पर 23 अगस्त को स्टार वार असोका रिलीज हो रही है। हाॅलीवुड की यह सीरीज काफी पॉपुलर वेबसीरिज है। यह वेबसीरिज साइंस फिक्शन ड्रामा पर आधारित है।
अकेली 
नुसरत भरूचा की फिल्म अकेली 25 अगस्त से देश भर के सिनेमाघरों में लग गई है। इसकी कहानी आईएसआईएस की ट्रैप में फंसी लड़की की है।
लव आॅल
बाॅलीवुड अभिनेता के के मेनन की फिल्म लव आॅल भी दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।