फिल्म 'ब्रह्मास्त्र’ का बजट सुन उड़ जाएंगे होश..!
फिल्में चाहे बॉलीवुड की हों या फिर साउथ की, हर फिल्म का हाल लगभग सेम ही है। सबकी हालत खस्ता ही चल रही है। ऐसे में, अब तक की सबसे महंगी हिंदी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की रिलीज की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। अयान मुखर्जी की निर्देशित इस फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय भी हैं। यह फिल्म लगभग 8 सालों से चर्चा में है और रिलीज के लिए केवल 8 दिन बचे हैं। लेकिन, हर तरफ बस इस फिल्म के बजट की चर्चा हो रही है, जो 410 करोड़ है। क्या इस माहौल में इतने बड़े बजट का रिस्क लेना कारगर होगा?
सूत्रों के अनुसार प्रिंट और प्रचार खर्च को छोडक़र ब्रह्मास्त्र का बजट 410 करोड़ है। यह अब तक की सबसे महंगी बॉलीवुड फिल्म है और फिल्म के हर फ्रेम पर खर्च दिखाई देगा। इसका विचार एक बड़े स्क्रीन तमाशा बनाने का था जैसा पहले कभी नहीं हुआ। अयान और उनकी टीम ऐसे दृश्यों के साथ आने में कामयाब रहे हैं।
What's Your Reaction?