नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुईं दिल दहला देने वाली फिल्में और वेब सीरीज
<p>नेटफ्लिक्स पर हर दिन कुछ ना कुछ नया रिलीज होता है, लेकिन हाल ही में जो फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हुई हैं, वो बहुत ही एंटरटेनिंग हैं। अगर आप इस वीक घर पर बैठकर ही न्यू ईयर मनाने का प्लान कर रहे हैं तो इन फिल्मों और वेब शोज को देखकर सेलिब्रेशन कर सकते हैं।</p>
क्या आप भी सिनेमा लवर हैं? क्या आप भी उन लोगों की लिस्ट में शुमार हैं, जो ओटीटी की दुनिया में डूबे रहते हैं। इंतजार करते हैं कि कब कुछ नया रिलीज हो, तो ये रिपोर्ट आपके लिए ही है। प्रस्तुत है फेमस डिजिटल प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर हाल ही में रिलीज होने वाली वेब सीरीज और फिल्मों की लिस्ट।
इस लिस्ट में अनन्या पांडे, सिद्धांत चतुर्वेदी और आदर्श गौरव की मूवी ‘खो गए हम कहां’ है। इसके अलावा टॉम क्रूज की भी फिल्म है। अगर सस्पेंस से भरा कुछ देखना चाहते हैं तो एक डॉक्युमेंट्री भी रिलीज हुई है, ‘करी एंड साइनाइड’। इसके अलावा अगर कुछ साउथ कोरियन शो देखना चाहते हैं तो लिस्ट में वो भी मौजूद है।
खो गए हम कहां
ये नेटफ्लिक्स की हालिया रिलीज हिंदी ड्रामा मूवी है, जिसका डायरेक्शन अर्जुन वरैन सिंह ने किया है। इस मूवी से उन्होंने डायरेक्शन की दुनिया में कदम रखा है। कहानी को अर्जुन, जोया अख्तर और रीमा कागती ने लिखा है। फिल्म में लीड रोल में सिद्धांत चतुर्वेदी, अनन्या पांडे और आदर्श गौरव हैं। फिल्म का प्लॉट साल 2016 में रिलीज हुई मूवी ‘बार बार देखो’ पर आधारित है। कहानी तीन सबसे अच्छे दोस्तों की है, जिनकी लाइफ के गोल्स, रिश्तों और इमोशंस की रोलर कोस्टर राइड को दिखाया गया है।
कोरियन वेब सीरिज
अगर आपको साउथ कोरियन वेब सीरीज या मूवीज देखना पसंद है, लेकिन वहीं लव स्टोरी और रोमांस देख-देखकर बोर हो चुके हैं तो ये वेब शो आपको बहुत पसंद आने वाला है। इसमें ढेर सारा सस्पेंस है और एक ऐसा क्रिएचर भी है, जिसे देख आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। इसका पहला पार्ट नेटफ्लिक्स पर आ चुका है और दूसरा पार्ट 5 जनवरी 2024 को रिलीज किया जाएगा।
करी और साइनाइड
नेटफ्लिक्स की एक दिल दहला देने वाली डॉक्युमेंट्री। एक औरत, जो कि एक बीवी है, मां है, बहू है। नेशनल इंस्टिट्यूट में लेक्चरर है। उस पर साल 2002 से 2016 के बीच अपने परिवार के सदस्यों और अन्य लोगों के कत्ल का इल्जाम लगा। कत्ल करने का तरीका ऐसा, जिसे सुन और देखकर आप दहल जाएंगे। इस डॉक्युमेंट्री शो को आप हिंदी और इंग्लिश के अलावा मलयालम, तेलुगू, तमिल और कन्नड़ भाषा में नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
सजनी शिंदे का वायरल वीडियो
ये रहस्यों से भरी हिंदी फिल्म है, जिसका डायरेक्शन मिखिल मुसाले ने किया है। इसमें निम्रत कौर, राधिका मदान, भाग्यश्री और सुबोध भावे लीड रोल में हैं। यह फिल्म सजिनी शिंदे नाम की एक महिला की कहानी पर बेस्ड है, जो पुणे के जाने-माने स्कूल में फिजिक्स की टीचर होती है। कहानी सजनी के सोशल मीडिया पर सुसाइड नोट लिखने के बाद गायब होने से आगे बढ़ती है। उसके लापता होने पर हड़कंप मच जाता है। आखिर सजनी के साथ क्या होता है, ये जानने के लिए आप नेटफ्लिक्स पर ये मूवी देख सकते हैं।
टाॅप गन: मेवरिक
हॉलीवुड फिल्मों का शौक है? वो भी एक्शन से भरी। तो ‘टॉप गन: मेवरिक’ मूवी को बिल्कुल भी मिस ना करें। यह एक्शन ड्रामा मूवी 1986 में रिलीज हुई ‘टॉप गन’ मूवी का सीक्वल है। इसमें दमदार एक्शन सीन देखने को मिलेगा।
What's Your Reaction?