श्रीलंकाई लेखक शेहान करुणा को मिला लेखन के क्षेत्र में दिया जाने वाला दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित बुकर अवार्ड
इस वर्ष का ' बुकर पुरस्कार 2022 'श्रीलंकाई लेखक ' शेहान करुणातिलक को उनके उपन्यास ' द सेवन मून्स ऑफ माली अल्मेडा ' के लिए दिया गया है। इस पुरस्कार के तहत 60 हजार पाउंड की राशि पुरस्कारस्वरूप विजेता लेखक को दी जाती है।
उपन्यास ' द सेवन मून्स ऑफ माली अल्मेडा ' के बारे में
' द सेवन मून्स ऑफ माली अल्मेडा ' अपने शीर्षक नाम के फोटोग्राफर की कहानी है, जो 1990 में अपनी मौत के बाद स्वर्ग में वीजा कार्यालय की तरह प्रतीत होने वाली एक जगह पर पहुंचता है। वह यह नहीं जानता कि उसे किसने मारा, माली के पास उन लोगों से संपर्क करने के लिए साथ चांद है जिन्हें सबसे ज्यादा प्यार करता है। इस दौरान वहां उसके हाथ गृहयुद्ध के अत्याचारों की तस्वीरों का एक ज़खीरा लगता है जो सामने आ जाए तो देश को झकझोर कर रख देंगे।
जूरी अध्यक्ष नील मैकग्रेगर ने कहा
बुकर पुरस्कार 2022 के जूरी के अध्यक्ष नील मैकग्रेगर ने कहा ,जूरी ने ' द सेवन मून्स ऑफ माली अल्मेडा ' में जिस चीज की विशेष रूप से प्रशंसा की, वह थी इसकी महत्वाकांक्षा का दायरा और इसके कथानक को पेश करने का तरीका। स्वतंत्र प्रेस" सार्ट ऑफ बुक्स "द्वारा प्रकाशित ' द सेवन मून्स ऑफ माली अल्मेडा ' , गृह युद्ध से घिरे श्रीलंका की जानलेवा तबाही के बीच जांच में मृत्यु के बाद ही जीवन की पड़ताल करती है।
What's Your Reaction?