आ गयी आपके पसंदीदा सीरियलों की 30वें सप्ताह की टीआरपी लिस्ट..!

<p>Ormax TRP List 30th Week 2023: ऑरमैक्स मीडिया ने साल 2023 के 30वें सप्ताह की टीआरपी लिस्ट जारी कर दी है। हर बार की तरह इस बार भी ऑरमैक्स मीडिया की टीआरपी लिस्ट में &#39;तारक मेहता का उल्टा चश्मा&#39; ने झंडे गाड़े हैं। वहीं करंट ट्रैक ने &#39;अनुपमा&#39; की नैय्या ही डुबो दी है। दूसरी ओर &#39;द कपिल शर्मा शो&#39; अभी भी टॉप 2 पर बरकरार है। इन सबसे इतर &#39;गुम है किसी के प्यार में&#39; की रेटिंग उठने का नाम ही नहीं ले रही है। तो चलिए एक नजर डालते हैं ऑरमैक्ट मीडिया के इस सप्ताह की टीआरपी लिस्ट पर-</p>

आ गयी आपके पसंदीदा सीरियलों की 30वें सप्ताह की टीआरपी लिस्ट..!
02-08-2023 - 05:41 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

तारक मेहता का उल्टा चश्मा

दिलीप जोशी स्टारर 'अनुपमा' ने इस बार पहले नंबर पर जगह बनाई है। शो को इस सप्ताह 74 रेटिंग हासिल हुई है। बता दें कि यह शो हमेशा की नंबर 1 पर टिका रहता है। 

द कपिल शर्मा शो 

'द कपिल शर्मा शो' बंद हो चुका है, इसके बाद भी टॉप 2 पर बना हुआ है। शो को इस सप्ताह 69 रेटिंग मिली। कृष्णा अभिषेक का कहना था कि 'द कपिल शर्मा शो' जल्द ही नए सीजन के साथ वापसी करेगा।

अनुपमा 

रुपाली गांगुली का धमाकेदार शो 'अनुपमा' 65 रेटिंग के साथ तीसरे नंबर पर रहा। बता दें कि इन दिनों अनुपमा में काव्या की प्रेग्नेंसी का ट्रैक चल रहा है, जो कि दर्शकों के सिर के ऊपर से जा रहा है।

ये रिश्ता क्या कहलाता है 

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने इस सप्ताह 63 रेटिंग के साथ चौथे नंबर पर जगह बनाई है। प्रणाली राठौड़ और हर्षद चोपड़ा के शो से जल्द ही जय सोनी की छुट्टी होने वाली है।

राधा मोहन

शब्बीर आहलुवालिया और निहारिका रॉय स्टारर 'राधा मोहन' की रेटिंग में इजाफा देखने को मिल रहा है। शो इस बार 62 रेटिंग के साथ पांचवे स्थान पर रहा।

कुंडली भाग्य 

'कुंडली भाग्य' की टीआरपी रेटिंग में भी सुधार दिखा है। बता दें कि शो ने इस सप्ताह 61 रेटिंग के साथ छठे नंबर पर जगह बनाई है। श्रद्धा आर्या का यह शो काफी चर्चा में भी रहता है।

कुमकुम भाग्य 

मुग्धा चापेकर और कृष्णा कॉल स्टारर 'कुमकुम भाग्य' सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ता है। शो को इस सप्ताह 61 रेटिंग हासिल हुई है जो कि पिछले सप्ताह के मुकाबले काफी सही है।

खतरों के खिलाड़ी 13 

रोहित शेट्टी का धमाकेदार शो 'खतरों के खिलाड़ी 13' कुछ ही वक्त पहले शुरू हुआ है, लेकिन यह दर्शकों का खूब दिल जीत रहा है। शो ने 60 रेटिंग के साथ आठवें नंबर पर जगह बनाई है।

ये है चाहतें 

प्रविष्ट मिश्रा और शगुन शर्मा स्टारर 'ये है चाहतें' इस सप्ताह 60 रेटिंग के साथ नौंवे स्थान पर बना रहा। शो में शगुन नित्या का सच बाहर लाने की पूरी पूरी कोशिश कर रही है।

गुम है किसी के प्यार में 

'गुम है किसी के प्यार में' ने 55 रेटिंग के साथ 10वें नंबर पर जगह बनाई है। शो की रेटिंग सुधारने के लिए मेकर्स खूब जद्दोजहद कर रहे हैं, लेकिन इसका कोई फायदा नजर नहीं आ रहा है।

 

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।