भभूति से ‘संतान सुख’ देने वाले अनपढ़ मिर्ची बाबा की हवालात में हवा टाइट

NULL

भभूति से ‘संतान सुख’ देने वाले अनपढ़ मिर्ची बाबा की हवालात में हवा टाइट
13-08-2022 - 09:33 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

अप्रेल 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले तक शायद ही कोई इस शख्स को जानता था, जिसका नाम बाबा वैराग्यनंद गिरी उर्फ मिर्ची बाबा है। भोपाल में लोकसभा चुनाव के दौरान अचानक इस बाबा की एंट्री होती है। बाबा मिर्ची यज्ञ कर कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह को जीत दिलाने का दावा करते हैं। इसके बाद देश में छा जाते हैं। मिर्ची यज्ञ कर बाबा दिग्विजय सिंह को जीत तो नहीं दिला पाए लेकिन अपनी पहचान जरूर बना ली। अब इस बाबा की नई पहचान कैदी नंबर 1949 की है। ढोंगी मिर्ची बाबा महिला से रेप के आरोप में भोपाल सेंट्रल जेल में बंद है, जहां रोते हुए वह दिन काट रहा है। बड़े नेताओं से कभी घिरे रहने वाला मिर्ची बाबा नि:संतान महिलाओं को भभूति से चमत्कार होने का दावा करता था।
बाबा पर आरोप है कि महिलाओं को झांसे में लेकर उनके साथ गलत करता था। रायसेन की एक महिला का आरोप है कि बाबा ने भभूति देकर बेहोश किया और कमरे में रेप किया। महिला होश में आने के बाद जब विरोध किया तो बाबा ने कहा कि इसी से गोल-मोल बच्चा होगा। महिला ने शिकायत दर्ज करवाई तो पुलिस ने ग्वालियर से उसे गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद बाबा जेल के अंदर हैं।
भोपाल जेल में कैदी नंबर 1949
ढोंगी मिर्ची बाबा की एक बोली पर उसके दरबार में दिग्गज नेताओं की लाइन लगती थी। वह इन दिनों सेंट्रल जेल में कैदी नंबर 1949 बनकर रह रहा है। अपनी हालत देखकर कैदियों के बीच मिर्ची बाबा फूट-फूटकर रोते हैं। बाबा की नजदीकियां कांग्रेस के नेताओं से ज्यादा है। उनके दरबार में आए दिन एमपी कांग्रेस के बड़े नेता जाते थे। जेल में हो रही किरकिरी पर वह लोगों को सफाई दे रहे हैं कि मुझे राजनीतिक षड्यंत्र के तहत फंसाया गया है।
सीक्रेट कमरे में पाप करता था बाबा
मिर्ची बाबा मूल रूप से भिंड जिले का है। भोपाल के मिनाल रेसीडेंसी स्थित एक मकान बाबा ने किराए पर लिया था। महिला के आरोपों के बाद पुलिस जब मौके पर जांच के लिए पहुंची तो नीचे के फ्लोर पर सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ था। वहीं, बाबा का ऊपर में एक सीक्रेट रूम था, जिसमें किसी का आना जाना नहीं था। महिला का आरोप है कि बाबा ने उसी कमरे में रेप किया था। इस फ्लोर पर कोई सीसीटीवी कैमरा भी नहीं लगा है।
मिर्ची यज्ञ से पूरी होगी मुराद
बाबा वैराग्यनंद गिरी का नाम मिर्ची बाबा इसलिए पड़ा था कि वह मिर्ची यज्ञ कर मुराद पूरी करने का दावा करता था। हर समस्या का इलाज वह मिर्ची यज्ञ से करता था। मिर्ची यज्ञ कर वह दुश्मनों की आहुति देता था। बाबा के इसी जाल में लोग फंसते जाते थे। मिर्ची बाबा के आगे नतमस्तक तो दोनों दल के नेता होते थे लेकिन कांग्रेस नेताओं की मेहरबानी बाबा पर कुछ ज्यादा ही थी।
अनशन तुड़वाने गए थे कमलनाथ
कुछ महीने पहले प्रदेश में गायों की स्थिति को लेकर मिर्ची बाबा सीएम हाउस के बाहर धरना देने जा रहे थे। लंगोट पहने और फरसा लिए बाबा को पुलिस ने रोक दिया था। इसके बाद बाबा भोपाल स्थित घर पर अनशन करने लगे थे। कुछ दिनों बाद पूर्व सीएम कमलनाथ ने बाबा के घर पर जाकर उनका अनशन तुड़वाया।
22 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में हैं मिर्ची बाबा
कोर्ट ने मिर्ची बाबा को 22 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में भेजा है। 22 अगस्त तक वह भोपाल सेंट्रल जेल में ही रहेंगे। इसके बाद उनकी जमानत को लेकर फैसला होगा। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।