Laal Singh Chaddha : करीना का यू टर्नः प्लीज मत करिए ‘लाल सिंह चड्ढा’ का बायकॉट, पहले कहा था- देखना है, देखो वरना नहीं

<p>Laal Singh Chaddha : करीना का यू टर्नः प्लीज मत करिए &lsquo;लाल सिंह चड्ढा&rsquo; का बायकॉट, पहले कहा था- देखना है, देखो वरना नहीं</p> <quillbot-extension-portal></quillbot-extension-portal>

Laal Singh Chaddha : करीना का यू टर्नः प्लीज मत करिए ‘लाल सिंह चड्ढा’ का बायकॉट, पहले कहा था- देखना है, देखो वरना नहीं
13-08-2022 - 09:33 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

करीना कपूर और आमिर खान की सबसे बड़ी फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ लोगों के निशाने पर है। फिल्म को लेकर हर तरफ चर्चा हो रही है। एक ऐसा ग्रुप है, जो लगातार इसके बायकॉट की मांग कर रहा है और दूसरी तरफ वो लोग हैं, जो इसे एक अच्छी फिल्म बताकर देखने के लिए कह रहे हैं। लेकिन, इसके बीच में फंसे हैं आमिर और करीना। पहले आमिर खान ने लोगों से अपील की थी कि वो फिल्म को बायकॉट न करें और इसे देखने जाएं। अब, करीना ने भी कुछ ऐसा ही कहा है और लोगों से इसे बायकॉट न करने के लिए कहा है।
जब आरजे सिद्धार्थ कन्नन ने करीना से पूछा कि उनके विचारों को 'पब्लिक हल्के में ले रही है क्या?’ उन्होंने जवाब दिया, ‘मुझे लगता है कि यह केवल लोगों का एक ग्रुप है जो ट्रोलिंग कर रहे हैं। लेकिन, सच में मुझे लगता है कि फिल्म को जो प्यार मिल रहा है, वह बहुत अलग है। ये सिर्फ उन लोगों का एक ग्रुप है जो शायद आपके सोशल मीडिया पर हैं, जो शायद एक फीसद के बराबर हैं।’
उन्होंने आगे कहा, ‘लेकिन, बात यह है कि उन्हें इस फिल्म का बायकॉट नहीं करना चाहिए, यह बहुत ही खूबसूरत फिल्म है। और मैं चाहती हूं कि लोग मुझे और आमिर खान को पर्दे पर देखें। तीन साल हो गए हैं, हमने बहुत लंबा इंतजार किया है। तो, प्लीज इस फिल्म को बायकॉट न करें क्योंकि यह अच्छे सिनेमा का बायकॉट करने जैसा है।'
इस बीच, ‘लाल सिंह चड्ढा’ ने बॉक्स ऑफिस पर निराशाजनक कमाई के साथ शुरुआत की। अपने पहले दिन इसने केवल 10 से 11 करोड़ की कमाई की है।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।