विदेशी साझीदार के साथ हिंदुस्तान मोटर्स ला रही है इलेक्ट्रिक टू व्हीलर

<p><em><strong>मजबूत बॉडी वाली भारत में सरकारी कार कही जाने वाली एंबेसेडर को भूले तो नहीं होंगे आप। जी हां, वही बिड़ला जी की कंपनी हिंदुस्तान मोटर्स लिमिटेड वाली कार जो भारत सरकार के मंत्रियों और अधिकारियों की शान की सवारी हुआ करती थी। अब वही सीके बिड़ला के स्वामित्व वाली हिंदुस्तान मोटर्स लिमिटेड) और उसकी यूरोपीय साझेदार अगले वित्त वर्ष में नये ई-व्हीकल को लांच करने की तैयारी में हैं।</strong></em></p>

विदेशी साझीदार के साथ हिंदुस्तान मोटर्स ला रही है इलेक्ट्रिक टू व्हीलर
02-11-2022 - 10:59 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार प्रस्तावित इलेक्ट्रिक दोपहिया परियोजना के लिए जरूरी काम पूरा कर लिये गये हैं। इस ज्वाइंट वेंचर के माध्यम से अगले वित्तीय वर्ष में पश्चिम बंगाल में हिंदुस्तान मोटर्स के उत्तरपारा संयंत्र में इलेक्ट्रिक वाहनों को लॉन्च करने की संभावना है। अधिकारी ने बताया कि संयुक्त उपक्रम के लिए तैयारी पूरी हैं और जल्दी ही विदेशी साझेदार का नाम सार्वजनिक किया जाएगा। फिलहाल ई व्हीकल प्रोजेक्ट के लिए संयुक्त निवेश करीब 600 करोड़ रुपये का रहेगा। इसके बाद दोनों कंपनियां चौपहिया इलेक्ट्रिक वाहन के क्षेत्र में प्रवेश की संभावनाओं पर विचार करेंगी।
कंपनी के अधिकारी ने बताया कि ईवी दोपहिया वाहन आधुनिकीकरण के बाद उत्तरपारा प्लांट में 98 एकड़ भूमि पर निर्मित किया जाएगा क्योंकि यह कई वर्षों से खराब पड़ा हुआ है। उल्लेखनीय है कि हिंदुस्तान मोटर्स ने अपनी प्रतिष्ठित 'एंबेसडर' कारों की "मांग में कमी" के कारण 2014 में इस प्लांट को बंद कर दिया था। पश्चिम बंगाल सरकार ने कंपनी को वैकल्पिक उपयोग के लिए प्लांट में 314 एकड़ जमीन बेचने की अनुमति दी थी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।