बलरामपुर: सात साल में नहीं देखी ऐसी बाढ़, राप्ती के बहाव में डूबे कई गांव
<p><em><strong>ग्रामीण इलाकों में लोग पलायन करने को मजबूर हैं। घरों में व अन्य जगहों पर पानी भर गया है।</strong></em></p>
उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में बाढ़ ने कहर ढा दिया है। पिछले 7 साल में आई यह सबसे बड़ी बाढ़ बताई जा रही है। नेपाल के पहाड़ी और तराई के इलाकों में राप्ती नदी और उसके सहयोगी नाले लगातार अपने उच्चतम जल स्तर को पार कर रहे हैं। राप्ती का जलस्तर 2017 के बाद सबसे अधिकतम स्तर पर है।
ग्रामीण इलाकों में लोग पलायन करने को मजबूर हैं। घरों में व अन्य जगहों पर पानी भर गया है। बलरामपुर जिले का बलरामपुर सदर, हरैया सतघरवा, तुलसीपुर, उतरौला, गैसड़ी, श्रीदत्तगंज ब्लॉक बाढ़ की भीषण समस्या से ग्रस्त नजर आ रहा है।
उतरौला, हर्रैया, ललिया बलरामपुर देहात व बलरामपुर नगर थाना क्षेत्रों के इलाकों में भीषण तबाही देखने को मिल रही है। गांव में जिला प्रशासन द्वारा अभी तक कोई मदद नहीं पहुंचाई जा सकी है।
What's Your Reaction?