देश की राजधानी में खौफनाक वारदात : चाकू के 40 वार से भी मन नहीं भरा तो पत्थर से सिर कुचल दिया नाबालिग का 

<p><em>देश की राजधानी दिल्ली से एक बेहद ही खौफनाक खबर सामने आ रही है। एक नाबालिग लड़की पर उसके दोस्त ने पहले चाकू से 40 बार वार किया,उसके बाद पत्थर से कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या का सीसीटीवी वीडियो&nbsp;भी सामने आया है जिसे देख कर लोग दहल उठे हैं..</em></p>

देश की राजधानी में खौफनाक वारदात : चाकू के 40 वार से भी मन नहीं भरा तो पत्थर से सिर कुचल दिया नाबालिग का 
29-05-2023 - 02:05 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

चाकू और पत्थर से खौफनाक मर्डर

जानकारी के मुताबिक शाहाबाद डेयरी इलाके में साहिल नाम के लड़के ने 16 वर्षीय नाबालिग लड़की की चाकू से गोदकर और पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी ही। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज आया है, जिसमें देखा गया है कि लड़का गली में लड़की को रोकता है। कहासुनी होने के बाद लड़की पर चाकू से हमला कर देता है और करीब 40 बार चाकू से वार करता है, लड़के का इससे भी जब मन नहीं भरता है तो वह पत्थर से कुचलकर लड़की की हत्या कर देता है। जिस जगह पर आरोपी साहिल इस वारदात को अंजाम दे रहा था वहां से लोग गुजरते हुए दिखाई  दे रहे हैं लेकिन किसी ने भी बीच बचाव करने की हिम्मत नहीं दिखाई।

आरोपी लड़के साहिल और मृतका में थी मित्रता 

दिल्ली पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान साहिल पुत्र सरफराज और नाबालिग लड़की की पहचान 16 वर्षीय साक्षी पुत्री जनकराज के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि लड़का और लड़की दोनों आपस में मित्र थे, लेकिन रविवार को उनका किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। साक्षी किसी के जन्मदिन में जा रही थी। इसी बीच साहिल ने उसको रास्ते में रोक लिया और चाकू से हमला कर दिया फिर पत्थर से हमला कर दिया। पुलिस ने कहा कि आरोपी की तलाश की जा रही है और मामलेकी भीजांचकी जा रही है ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।