मोदी मोदी करे पति,तो मत दो खाना,केजरीवाल की महिलाओं को नयी सीख !अबकी बार महिलाओं के कंधे से चलेगी बन्दूक

<p>आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के सिविक सेंटर में महिला सम्&zwj;मान समारोह किया और आप ने इस समारोह से लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान की शुरूआत की।वहीं बजट सत्र में एक हजार रुपये महिलाओं को देने के ऐलान के बार पहली बार आज टाउनहॉल सेशल में जब दिल्&zwj;ली की महिला मतदाताओं के बीच पहुंचे तो महिलाओं ने सीएम को धन्&zwj;यवाद करते हुए केजरीवाल जय हो के नारे लगाए।</p>

मोदी मोदी करे पति,तो मत दो खाना,केजरीवाल की महिलाओं को नयी सीख !अबकी बार महिलाओं के कंधे से चलेगी बन्दूक
11-03-2024 - 05:16 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

लोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने महिलाओं से लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को वोट देने की अपील की। इसके साथ ही केजरीवाल ने कहा हमने अपनी सरकार के इस बार के बजट में महिलाओं के सशक्तिकरणक लिए महिला सम्‍मान योजना की शुरूआत की है।

केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए केजरीवाल ने कहा एक महिला को कुछ बना देते हैं और कहते हैं कि महिला सशक्तिकरण हो रहा है। सीएम ने कहा अब हर महिला के पर्स में मैं 1 हजार रुप्‍ये हर महीने डालूंगा। उन्‍होंने कहा जब से हमारी सरकार ने इस योजना का ऐलान किया हैं तभी से हर जगह चर्चा हो रही है। उन्‍होंने आरोप लगाया अभी तक सशक्तिकरण के नाम पर फ्राड चल रहा था।

उन्‍होंने महिलाओं से कहा ये आपकी जिम्‍मेदारी है कि आप अपने पिता, पति और भाइयों और आपके क्षेत्र के लोगके अन्‍य व्यक्ति को वोट देने के लिए मनाएं जो उनके लाभ के लिए काम कर रहा है। अगर आपका पति मोदी-मोदी करे तो उसे रात का खाना मत देना और अपने सिर की कसम दे देना, जिसके बाद पति को अपनी पत्‍नी की बात माननी पड़ेगी। इसके साथ ही सीएम केजरीवाल ने महिलाओं से कहा ये सोचकर घर नहीं बैठना कि वे बहुत बदमाश है। क्‍या पता ईवीएम में कुछ कर रखा हो, लेकिन अगर उससे 10 फीसदी वोट इधर-उधर हो तो हमें 20 फीसदी से ज्‍यादा के लिए काम करना होगा।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।