26 साल की एडल्ट फिल्म स्टार सोफिया लियोनी अपार्टमेंट में मृत मिली

<p><em>एडल्ट फिल्म स्टार सोफिया लियोनी का निधन हो गया है। वह 26 साल की थीं। अभिनेत्री के निधन पर उनके सौतेले पिता ने एक स्टेटमेंट जारी कर पुष्टि की है। सौतेले पिता का कहना है कि सोफिया कुछ दिन पहले अपने अपार्टमेंट में बेहोश पाई गई थीं। सोफिया के निधन से उनकी मां टूट गई हैं। परिवार और दोस्तों को भी गहरा सदमा लगा है।</em></p>

26 साल की एडल्ट फिल्म स्टार सोफिया लियोनी अपार्टमेंट में मृत मिली
11-03-2024 - 01:41 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

पिछले काफी समय से एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री से अभिनेत्रियों के निधन की खबरें सामने आ रही हैं। जनवरी में थैना फील्ड्स अपने घर में मृत पाई गई थीं और फरवरी में 36 साल की काग्नी लिन कार्टर ने सुसाइड कर लिया था।
सोफिया लियोनी का हुआ निधन
थैना और काग्नी के निधन के बाद एक और बुरी खबर सामने आ रही है। जानी-मानी एडल्ट स्टार सोफिया लियोनी का भी निधन हो गया है। 26 साल की सोफिया हाल ही में अपने अपार्टमेंट में मृत पाई गईं। पिछले कुछ महीनों में लगातार एडल्ट स्टार्स के निधन की खबरें लोगों को हैरान कर रही हैं।
सदमे में परिवार
26 साल की सोफिया लियोनी के सौतेले पिता माइक रोमेरो ने पर जारी स्टेटमेंट में इस बात की पुष्टि की है, जहां मेमोरियल फंड जुटाया जाएगा। सोफिया के पिता ने बताया कि उनका परिवार एक्ट्रेस के निधन से सदमे में है। पिता ने कहा, ‘उसकी मां और परिवार की ओर से भारी मन से मुझे हमारी प्यारी सोफिया के निधन की खबर साझा करनी पड़ रही है। सोफिया की अचानक मौत ने उनके परिवार और दोस्तों को अंदर से झकझोर दिया है।’
अपार्टमेंट में बेहोश मिली थीं सोफिया
सोफिया लियोनी के पिता का कहना है कि 1 मार्च को सोफिया अपने अपार्टमेंट में बेहोश मिली थीं। बकौल पिता, ‘सोफिया को उनके परिवार ने 1 मार्च 2024 को अपने अपार्टमेंट में बेहोश पाया था। मौत के कारणों की स्थानीय पुलिस जांच कर रही है। उसे घूमने का शौक था और वह हमेशा अपने आस-पास के सभी लोगों को खुश रखने के तरीके ढूंढती थी।’
सोफिया लियोनी के निधन के बाद सोशल मीडिया पर एक बहस सी छिड़ गई है। आखिर कम उम्र में महिलाओं की संदिग्ध मौत क्यों हो रही है। पिछले तीन महीने में यह तीसरा मामला है, जब किसी एडल्ट स्टार ने दुनिया को अलविदा कहा हो।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।