Rajasthan Weather Update : राजस्थान में बदलेगा मौसम, आज से दो दिन इन जिलों में बारिश का अलर्ट

<p><strong>Rajasthan Weather Update :&nbsp;<em>मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार सोमवार को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है।</em></strong></p>

Rajasthan Weather Update : राजस्थान में बदलेगा मौसम, आज से दो दिन इन जिलों में बारिश का अलर्ट
18-04-2023 - 10:46 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

Rajasthan Weather Update : तेज धूप व गर्मी से प्रदेश तप रहा है। अब दो दिन तक प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश होने के आसार हैं। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार सोमवार को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। जिसके असर से अगले 48 घंटे तक कई जिलों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।
 
केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि मंगलवार को विक्षोभ का असर पश्चिमी राजस्थान के जिलों में अधिक देखने को मिलेगा। दोपहर बाद तेज धूलभरी आंधी चलेगी। साथ ही कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के भी आसार हैं। वहीं, बुधवार को विक्षोभ का असर बढ़ेगा।
यह रहेगी स्थिति
- 18 अप्रेल: झुंझुनूं, सीकर, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जोधपुर, नागौर, श्रीगंगानगर में 30-40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से धूलभरी आंधी के साथ बारिश के आसार।
- 19 अप्रेल: अजमेर, अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, सीकर, टोंक, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, नागौर, श्रीगंगानगर में तेज आंधी व बारिश।
चूरू-फलौदी में तापमान 42.2 डिग्री
सोमवार को प्रदेश में तेज गर्मी रही। कई जिलों में 40 डिग्री से अधिक तापमान दर्ज किया गया। सर्वाधिक अधिकतम तापमान चूरू-फलौदी में 42.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, जयपुर में अधिकतम तापमान 39 डिग्री रहा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।