तेजस्वी के घर गूंजी किलकारी, बहन रोहिणी आचार्य ने किया ट्वीट, पहली तस्वीर आई सामने

<p><em><strong>बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पिता बन गए हैं। सोमवार को उनकी बहन रोहिणी आचार्य ने ट्वीट कर जानकारी दी। इसके बाद तेजस्वी यादव ने भी ट्वीट किया।</strong></em></p>

तेजस्वी के घर गूंजी किलकारी, बहन रोहिणी आचार्य ने किया ट्वीट, पहली तस्वीर आई सामने
27-03-2023 - 11:42 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के घर किलकारी गूंजी है। उनकी पत्नी राजश्री यादव ने सोमवार को बच्ची को जन्म दिया है। यह जानकारी उनकी बहन रोहिणी आचार्य ने दी है। एक ट्वीट में तेजस्वी यादव ने भी इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने लिखा- ईश्वर ने आनंदित होकर पुत्री रत्न के रूप में उपहार भेजा है।
तेजस्वी यादव के पिता बनने पर रोहिणी आचार्य ने कई ट्वीट कर खुशी जताई। इनमें उन्होंने लिखा- ‘बनकर नन्हीं-सी परी मेरे घर मेहमान आई है, खुशियों की संग सौगात लाई है दादा-दादी बनने की खुशी में मम्मी-पापा के चेहरे पे जो मुस्कान लाई है।’ एक ट्वीट में लिखा- ‘आज किलकारी गूंजी है मेरे घर-आंगन में खुशियों का ऐसा तोहफा दिया है ईश्वर ने।’
भाई के चेहरे पर खुशियां झलके
एक ट्वीट में रोहिणी ने लिखा- ‘भाई-भाभी के चेहरे पर खिली मुस्कान रहे, मेरे घर में खुशियों का सदा यूं ही वास रहे, मन सुख के सागर में गोते भरे. पापा बनने की खुशी में भाई तेजस्वी के चेहरे पे ऐसी खुशियां झलके।’
कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर उड़ी थी अफवाह
बता दें कि तेजस्वी यादव के पिता बनने को लेकर कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही थी। सोशल मीडिया पर चर्चा इतनी तेज हो गई कि इस मुद्दे पर आरजेडी के एमएलसी सुनील कुमार सिंह ने फेसबुक पोस्ट कर इसे अफवाह बताया था।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।