अपना ही घर खुदवाया तो निकला खजाना..!
गड़े हुए खजाने की कहानियां बचपन में बहुत पढ़ी और सुनी हैं। ऐसे खजाने को ढूंढने के लिए बड़े-बड़े सूरमा लोग जोखिम उठाने को तैयार हो जाते हैं। इस तरह के खजानों को लेकर बहुत सी फिल्में भी बनी हैं लेकिन हकीकत में ऐसा किसी-किसी के साथ ही होता है। ब्रिटेन का एक परिवार वाकई स्वयं को बेहद खुशकिस्मत मानता है कि उसे बिना किसी मशक्कत के गड़ा हुआ खजाना हाथ लग गया और वह भी अपने ही घर में।
ब्रिटेन में एक स्थान पर वर्षों से रह रहा परिवार मकान का पुनर्निमाण करवा रहा था। इस तरह कहीं-कहीं पर खुदाई की जानी थी। वर्षों से रहते हुए उन्हें कभी उनके घर में खजाना गड़े होने का इल्म नहीं था। घर के विभिन्न हिस्सों की खुदाई कराते-कराते जब रसोई के फर्श की बारी आई तो फर्श की खुदाई में उन्हें सोने के सिक्कों से भरा एक बर्तन मिला, जिसके अंदर कुल 264 पुराने सिक्के निकले जो 400 साल से अधिक पुराने हैं। उनकी कीमत दो करोड़ से ज्यादा बताई जा रही है। विशेषज्ञों के मुताबिक इन सिक्कों की कीमत दो करोड़ से ज्यादा है।
What's Your Reaction?