यमुना एक्सप्रेसवे पर पहली सितंबर से सफर होगा महंगा
NULL
आगरा को नई दिल्ली से जोडऩे वाले यमुना एक्सप्रेसवे पर पहली सितंबर से सफर महंगा होने जा रहा है। यमुना अथॉरिटी बोर्ड की बुधवार को हुई बैठक में टोल टैक्स में बढ़ोत्तरी के फैसले पर मुहर लगा दी गई है। टोल टैक्स में 10 पैसे से लेकर 55 पैसे प्रति किमी की बढ़ोतरी की गई है। यमुना एक्सप्रेसवे पर टोलटैक्स में बढ़ोत्री 2019 के बाद की जा रही है। टोल टैक्स में इस बढ़ोतरी से टू व्हीलर,थ्री व्हीलर व ट्रैक्टर को छूट दी गयी है। इन पर पहले की तरह 1.25 रुपये प्रति किमी की दर से ही टोल टैक्स लागू रहेगा।
प्रदेश के औद्योगिक विकास आयुक्त अरविंद कुमार की अध्यक्षता में हुई यमुना ऑथोरिटी बोर्ड की बैठक में सभी वाहनों से टोल टैक्स बढ़ोतरी का प्रस्ताव लाया गया। बोर्ड के चेयरमैन ने टू व्हीलर, थ्री व्हीलर व ट्रैक्टर पर पहले से लागू टोल टैक्स में बढ़ोत्तरी का प्रस्ताव खारिज कर दिया। कार, जीप और हल्के मोटर वाहन के लिए 10 पैसे प्रति किलोमीटर की दर बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।
आगरा से नई दिल्ली तक सफर के दौरान अब 33 रुपये ज्यादा टोल टैक्स देना होगा। रोजाना 35 हजार से ज्यादा वाहनों के गुजरने वाले यमुना एक्सप्रेसवे पर पहली सितंबर से टोल टैक्स कार, जीप, वैन व हल्की मोटर वाहन पर 2.50 रुपये प्रति किलोमीटर से बढ़ाकर 2.65 रुपये प्रति किलोमीटर, हल्के व्यवसायिक वाहन, हल्के माल यान या मिनी बस पर 3.90 रुपये प्रति किलोमीटर से बढ़कर 4.15 रुपये प्रति किलोमीटर, बस या ट्रक पर 7. 90 रुपये प्रति किलोमीटर से बढ़ाकर 8.45 रुपये प्रति किलोमीटर कर दिया गया है।
What's Your Reaction?