23 साल में सिर्फ 3 फिल्मों में किया काम, फिर हाथ लगी ऐसी मूवी... 475 करोड़ का रच दिया इतिहास

<p><em><strong>अनिल शर्मा को &lsquo;गदर 2&rsquo; की कामयाबी ने चोटी का निर्देशक बना दिया है। किसी को यकीन नहीं था कि सनी देओल और अमीषा पटेल की ये फिल्म इतनी बड़ी सफल साबित होगी। &lsquo;गदर 2&rsquo; से अनिल शर्मा ने बेटे उत्कर्ष शर्मा की किस्मत भी चमका दी है। हालांकि, इससे पहले भी अनिल शर्मा ने बेटे को सोलो लॉन्च किया था, लेकिन सारी कोशिशें धरी की धरी रह गई थी। उस समय ऐसा लगा जैसे उत्कर्ष शर्मा का करियर खत्म हो गया, लेकिन 1 फिल्म से उत्कर्ष शर्मा की किस्मत बदल गई।</strong></em></p>

23 साल में सिर्फ 3 फिल्मों में किया काम, फिर हाथ लगी ऐसी मूवी... 475 करोड़ का रच दिया इतिहास
01-09-2023 - 08:03 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

अनिल शर्मा के बेटे उत्कर्ष शर्मा को बचपन से ही एक्टिंग का शौक चढ़ गया था। वो एक्टर तो बन ही गए हैं, लेकिन अब हीरो बनने के लिए कई सालों से कोशिश कर रहे हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि उत्कर्ष शर्मा ने 23 साल के करियर में सिर्फ तीन फिल्मों में काम किया है और तीनों फिल्में किसी और ने नहीं बल्कि उनके पिता अनिल शर्मा ने ही बनाई है। 5 साल पहले जब अनिल शर्मा ने सोलो हीरो के तौर पर उत्कर्ष को लॉन्च किया था, तो उन्हें मुंह की खानी पड़ गई थी। फिर उत्कर्ष शर्मा को वो फिल्म मिली, जिसने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया। 
गदर में बने थे तारा सिंह के बेटे
अनिल शर्मा ने साल 2001 में फिल्म बनाई थी, जिसका टाइटल है, ‘गदर- एक प्रेम कथा’। इसमें उत्कर्ष शर्मा ने भी अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरा था। उन्होंने सनी देओल और अमीषा पटेल के बेटे जीते का रोल किया था। ‘गदर’ में उत्कर्ष ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया था और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई।
जीनियस रही थी बुरी तरह फ्लाॅप
साल 2018 में अनिल शर्मा ने बेटे उत्कर्ष शर्मा को बतौर हीरो फिल्म ‘जीनियस’ से लॉन्च किया। इसमें उत्कर्ष एक्शन अवतार में नजर आए थे और मूवी को भारी-भरकम बजट में बनाया गया था। अनिल शर्मा ना सिर्फ इस फिल्म के डायरेक्टर थे बल्कि उन्होंने मूवी को को-प्रोड्यूस भी किया था, लेकिन जब फिल्म रिलीज हुई, तो लोगों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आई।
25 करोड़ में बनी, 5 करोड़ कमाए
उत्कर्ष शर्मा की इस फिल्म से मेकर्स को तगड़ा नुकसान हुआ था। श्जीनियसश् बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई थी। आपको यकीन नहीं होगा कि 25 करोड़ में बनी इस फिल्म का टोटल कलेक्शन सिर्फ 5 करोड़ रुपये था। इसके बाद लगा कि अब उत्कर्ष शर्मा का करियर खत्म हो गया है। 
हाथ लगी गदर- 2 
इसके बाद उत्कर्ष शर्मा के हाथ ऐसी फिल्म लगी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया। यह मूवी कोई और नहीं बल्कि ‘गदर 2’ है। इसे अनिल शर्मा ने बनाया है। पिछले तीन हफ्ते से ‘गदर 2’ बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। 11 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म ने अभी तक 475 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। अब ये फिल्म 500 करोड़ क्लब में शामिल होने के लिए तेजी से आगे बढ़ रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।