ट्विटर पर 5 करोड़ी हुए विराट..! फॉलोअर्स से ऐसे मिलेगा फायदा
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली के ट्विटर पर 50 मिलियन यानी 5 करोड़ फॉलोअर्स हो गए हैं। वे सिर्फ इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले क्रिकेटर भी हैं। इंस्टाग्राम पर भी विराट सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले क्रिकेट खिलाड़ी हैं। क्रिकेट के मैदान की तरह ही विराट कोहली सोशल मीडिया पर भी रिकॉर्ड बनाए जा रहे हैं। तो क्या होते हैं सोशल मीडिया पर ज्यादा फॉलोअर्स होने के मायने?
कमाई पर सीधा असर
सोशल मीडिया पर जितने ज्यादा फॉलोअर्स यानी कमाई उतनी ही ज्यादा। इंस्टाग्राम पर विराट कोहली के करीब 211 मिलियन फॉलोअर्स हैं। हूपर की 2022 की इंस्टाग्राम रिच लिस्ट के अनुसार, विराट कोहली इंस्टाग्राम के एक स्पॉन्सर्ड पोस्ट के लिए 8.69 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। वे इंस्टाग्राम से सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सेलिब्रिटी की लिस्ट में दुनिया में 14वें नंबर पर हैं। इस लिस्ट में पुर्तगाल के फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो टॉप पर हैं। उनके इंस्टा पर 475 मिलियन फॉलोअर्स हैं और वे एक पोस्ट के लिए करीब 15.5 करोड़ लेते हैं।
What's Your Reaction?