केवाईसी कराने के नाम पर खा सकते हैं आप भी धोखा, अन्नू कपूर को लग चुका है 4.36 लाख रुपये का चूना

केवाईसी कराने के नाम पर खा सकते हैं आप भी धोखा, अन्नू कपूर को लग चुका है 4.36 लाख रुपये का चूना
02-10-2022 - 09:05 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

देश में साइबर क्राइम के मामले इन दिनो बढ़ते जा रहे हैं। इस तरह के अपराध में शामिल लोग किसी ना किसी बहाने से फोन करके आमजन को अपने जाल में फंसाते हैं। ताजा मामला सामने आया है बॉलीवुड अभिनेता अन्नू कपूर का। उनसे 4.36 लाख रुपये की ठगी की गई है। उनके बैंक खाते से ये रुपये निकाले गये हैं।

हालांकि अन्नू कपूर ने धोखाधड़ी का शिकार होने की घटना की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज करवा दी और और पुलिस ने तुरंत कार्रवाई  की। इस वजह से अन्नू को उनके 3.08 लाख रुपये वापस मिल जाएंगे। मुंबई के ओशिवरा थाने के एक अधिकारी ने इस बारे में जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि गुरुवार को एक व्यक्ति ने कपूर को फोन किया और उसने स्वयं को बैंक का कर्मचारी होना बताया और उनका केवाईसी (अपने ग्राहक को जानें) विवरण अपडेट करने को कहा। यही नहीं उसने अन्नू कपूर से अपने बैंक खाते का विवरण और वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) साझा करने को कहा और यहीं पर अन्नू फंस गये और उन्होंने यह ओपीटी उसे बता दिया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि ओटीपी बताने के कुछ समय बाद ही फोन करने वाले व्यक्ति ने अन्नू कपूर के खाते से 4.36 लाख रुपये दो अन्य खातों में ट्रांस्फर कर लिये। बैंक ने तुरंत ही उन्हें इस लेनदेन के बारे में सूचित करने के लिए अन्नू को फोन किया और उन्हें यह भी बताया कि उनके खाते से छेड़छाड़ की गई है।

उन्होंने कहा कि कपूर ने तत्काल पुलिस से संपर्क किया और जिन बैंकों में पैसा भेजा गया था,  उनसे संपर्क किया गया। इन इन बैंकों ने दोनों खातों पर रोक लगा दी है। इससे कपूर को 3.08 लाख रुपये वापस मिल जाएंगे। भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी कानून के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर किया गया है। ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले को पकड़ने की कोशिश जारी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।