जगदीप धनखड़ उप राष्ट्रपति के पद पर निर्वाचित

NULL

जगदीप धनखड़ उप राष्ट्रपति के पद पर निर्वाचित
08-08-2022 - 07:28 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

पश्चिम बंगाल के पूर्व गवर्नर और राजस्थान से ताल्लुक रखने वाले जगदीप धनखड़ अगले उप राष्ट्रपति के पद पर निर्वाचित हुए हैं। शनिवार, 6 अगस्त को उपराष्ट्रपति पद के लिए संसद के दोनों सदनों के सांसदों ने मतदान किया। लोकसभा और राज्यसभा के कुल 780 में 725 मतदाताओं ने मतदान किया और इनमें से 710  मत वैध रहे। वैध मतों में से सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंध (राजग) के उम्मीदवार धनखड़ को 528 और उनकी प्रतिद्वंद्वी संयुक्त विपक्ष की उम्मीदवार मार्ग्रेट अल्वा को 182 मत ही मिल सके।

धनखड़ अब 11 अगस्त को उप राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। धनखड़ की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित कई मंत्रियों और राजनेताओं ने  उन्हें बधाई दी। धनखड़ राजस्थान के झुंझुंनू जिले के किठाना गांव के रहने वाले हैं। आज उनके गांव में जश्न का माहौल है और लोगों ने नतीजों से पहले ही नाचना-गाना और मिठाइयां बांटना शुरू कर दिया है। उल्लेखनीय है कि जगदीप धनखड़ को भाजपा, जेडीयू, अपना दल (सोनेलाल), बीजेडी, बसपा, एआईएडीएमके, वाईएसआर कांग्रेस, लोक जनशक्ति पार्टी, एनपीपी, एमएनएफ, एनडीपीपी, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले), शिवसेना (शिंदे गुट), अकाली दल जैसे दलों का समर्थन मिला है। विपक्ष की उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा को कांग्रेस, एनसीपी, वामदल, नेशनल कॉन्फ्रेंस, समाजवादी पार्टी, डीएमके, आरजेडी, आम आदमी पार्टी, टीआरएस, झामुमो का समर्थन मिला। उद्धव ठाकरे वाले शिवसेना गुट ने भी अल्वा का समर्थन किया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।