राजस्थान के इस शहर के आगे मालदीव और लक्षद्वीप की भी फीकी है खूबसूरती

<p><em>आपको बता दे की बांसवाड़ा क्षेत्र में राजस्थान की सबसे अधिक बारिश भी होती है। इसी वजह से यहां पर हरियाली साल भर छाई रहती है। वहीं आप यहां इस शहर में जाकर यह अनुभव नहीं कर पाएंगे कि आप राजस्थान जैसे गर्म में प्रदेश में है।</em></p>

राजस्थान के इस शहर के आगे मालदीव और लक्षद्वीप की भी फीकी है खूबसूरती
16-01-2024 - 07:19 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्षद्वीप समूह के दौरे के बाद लगातार वीडियो वायरल हो रहे हैं। मालद्वीप से लक्षद्वीप की तुलना होने लगी है ऐसे में हम आपको राजस्थान के ऐसे शहर के बारे में बताने जा रहे हैं जो 100 टापूओं पर बसा हुआ है।
हम बात कर रहे हैं राजस्थान के आदिवासी जिले बांसवाड़ा की जो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा ट्रेंड कर रहा है। रेगिस्तान प्रदेश राजस्थान के इस जिले को सौ दीपों का शहर कहा जाता है क्योंकि यहां पर टापू के रूप में छोटे-छोटे गांव बसे हुए हैं।
ऐसे में आने वाले समय में यह जिला पर्यटन की दृष्टि से एक नया मुकाम हासिल कर सकता है इसके लिए पर्यटन विभाग की ओर से भी तैयारी की जा रही है सोशल मीडिया पर पर्यटन विभाग की ओर से कई सारे फोटोस और पोस्ट भी डाले जा रहे हैं।
यह शहर माही नदी के किनारे बसा हुआ है और इस नदी की वजह से ही यह 100 से अधिक छोटे-बड़े समूह में बट गया। इसी की वजह से यह 100 टापू का शहर भी कहलाता है। माही नदी की वजह से यहां पर चारों तरफ हरियाली छाई रहती है।
आपको बता दें कि बांसवाड़ा क्षेत्र में राजस्थान की सबसे अधिक बारिश भी होती है। इसी वजह से यहां पर हरियाली साल भर छाई रहती है। वहीं आप यहां इस शहर में जाकर यह अनुभव नहीं कर पाएंगे कि आप राजस्थान जैसे गर्म में प्रदेश में है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।