Indian Railways: 16 और 18 अप्रेल को डबल डेकर ट्रेन रद्द, हालांकि जयपुर से दिल्ली रूट पर चलेगी वंदे भारत

<p><em><strong>अजमेर से दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस चलने के बाद जयपुर से दिल्ली के बीच चलने वाली डबल डेकर एक्सप्रेस को 16 व 18 अप्रेल को रद्द कर दिया गया है।</strong></em></p>

Indian Railways: 16 और 18 अप्रेल को डबल डेकर ट्रेन रद्द, हालांकि जयपुर से दिल्ली रूट पर चलेगी वंदे भारत
15-04-2023 - 08:44 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

अजमेर से वंदेभारत एक्सप्रेस चलने के बाद जयपुर से दिल्ली के बीच चलने वाली डबल डेकर एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है। यह ट्रेन 16 और 18 अप्रेल को रद्द रहेगी। उत्तर रेलवे के दिल्ली सराय रोहिल्ला और रेवाड़ी सेक्शन के बीच पालम व बिजवासन के मध्य ट्रैफिक ब्लाक लिया जा रहा है। इसके कारण डबल डेकर, आलाहजरत एक्सप्रेस सहित बड़ी संख्या में ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा। वहीं हाल ही में शुरू हुई अजमेर से दिल्ली कैंट जाने वाले वंदे भारत एक्सप्रेस का भी संचालन प्रभावित होगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के अनुसार ट्रेन नंबर 12985 और 86 जयपुर दिल्ली डबल डेकर 16 और 18 अप्रेल को रद्द रहेगी। इसके अलावा दिल्ली रूट की अन्य 17 ट्रेनों का संचालन अलग-अलग दिन रद्द रहेगा। ट्रेन संख्या 20977 और 20978 अजमेर दिल्ली कैंट के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन 16 और 18 अप्रेल को गुड़गांव तक ही किया जाएगा।

ट्रेन नंबर 14646 जम्मूतवी जैसलमेर शालीमार एक्सप्रेस और देहरादून से ओखा जाने वाली उत्तरांचल एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तन किया गया है। यह ट्रेन दिल्ली, रेवाड़ी, भिवानी होते हुए जाएगी। आलाहजरत एक्सप्रेस 16 और 18 अप्रैल को दिल्ली अबोहर रेवाड़ी होकर संचालित होगी। यह ट्रेन रेवाड़ी, अबोहर होते हुए दिल्ली जाएगी और फिर वहां से बरेली के लिए रवाना होगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।