बिना डरे एलएसी के पास भारतीय चरवाहों ने चीनी सैनिकों से किया जमकर मुकाबला

<p>लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल के पास जो चरागाह हैं, उसका इस्तेमाल उसके आसपास के गांव के लोग करते रहे हैं। ईस्टर्न लद्दाख को देखें तो यहां के गांववाले बताते हैं कि पहले वह जिन चरागाहों का इस्तेमाल कर पाते थे, वक्त के साथ बहुत से चरागाह पर चीन अपने दावा जताने लगा और हमें वहां जाने से रोका जाने लगा।</p>

बिना डरे एलएसी के पास भारतीय चरवाहों ने चीनी सैनिकों से किया जमकर मुकाबला
31-01-2024 - 08:53 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

ईस्टर्न लद्दाख में एलएसी के पास भारतीय चरवाहे और चीनी सैनिकों की भिड़ंत का एक वीडियो सामने आया है। चरवाहों को चीनी सैनिक चरागाह में जानवर ले जाने से मना कर रहे थे। जिसका चरवाहों ने विरोध किया। चुशूल के काउंसिलर कॉनचॉक स्टेंजिन ने सोशल मीडिया पर एक विडियो शेयर किया जिसमें चीनी सैनिक चरवाहों को रोकते दिख रहे हैं। चरवाहे उनसे बहस कर रहे हैं और उस जगह से वापस जाने से मना कर रहे हैं। डिफेंस सूत्रों के मुताबिक यह विडियो जनवरी के पहले हफ्ते का है।
यह न्योमा गांव के पास एलएसी का इलाका है। गांववालों के मुताबिक वे इस जगह पर अपने जानवरों को हमेशा ले जाते हैं लेकिन चीनी सैनिक उसे अपना इलाका बताते हुए उन्हें रोकने लगे। गांव वालों ने चीनी सैनिकों से कहा कि ये जगह उनकी है और ये उनका चरागाह है। गांव वालों ने चीनी सैनिकों से खूब बहस भी की और चीनी सैनिकों की गाड़ी पर पत्थर भी मारे। वीडियो में चीनी सैनिक पूरे घटनाक्रम को रेकॉर्ड करते दिख रहे हैं और चरवाहों से वापस जाने को कह रहे हैं। चीनी सैनिकों के आर्मर्ड वीइकल भी दिखाई दे रहे हैं।
चरागाह है अहम
लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल के पास के चरागाह सिर्फ वहां आसपास रहने वाले गांव वालों और उनके पशुओं के लिए ही अहम नहीं है बल्कि यह भारत की सीमा की सुरक्षा के लिहाज से भी अहम हैं। इसलिए आए दिन कभी चीन के सैनिक भारत के लोगों को वहां अपने पशु ले जाने से रोकते हैं तो कभी भारतीय सैनिक चीन की तरफ से आए लोगों को अपने पशु वहां से दूर ले जाने के लिए कहते हैं। चरागाह इसलिए भी अहम हैं क्योंकि इसके जरिए दोनों देश उस जगह पर अपना दावा पुख्ता करते हैं। जिन जगहों पर भारत के लोग अपने पशुओं को लेकर जाते हैं वह भारत का इलाका है और भले ही चीन उसे अपना बताता है लेकिन भारतीय चरवाहे उस जगह पर भारतीय दावे को पुख्ता करते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।