नकली पिस्तौल दिखाकर अपने ही बैंक खाते से निकलवाये 13,000 अमरीकी डॉलर

नकली पिस्तौल दिखाकर अपने ही बैंक खाते से निकलवाये 13,000 अमरीकी डॉलर
15-09-2022 - 09:30 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

लेबनान की राजधानी बेरूत में एक अजीब वाकया सामने आया है। इसमें एक बैंक की शाखा में कुछ लोगों ने घुसकर खिलौने वाली एक पिस्तौल से डराकर बैंक में जमा अपनी राशि में से 13,000 अमरीकी डॉलर निकलवा लिये। साली हाफ़िज़ ने स्थानीय अल-जदीद टीवी को बताया कि उसे अपनी बहन के कैंसर के इलाज के लिए धनराशि की ज़रूरत है। वह पूर्व में कई बार अपनी धनराशि की मांग करने के लिए बैंक गई थी लेकिन उससे कहा गया कि वह लेबनानी पाउंड में केवल 200 अमरीकी डॉलर प्रति माह निकाल सकती है। हाफिज ने कहा कि खिलौने वाली पिस्तौल उसके भतीजे की थी।
हाफिज ने कहा कि उस बैंक में उनकी कुल 20,000 अमेरिकी डॉलर की बचत जमा है। उसने कहा कि वह पहले ही अपना बहुत सारा निजी सामान बेच चुकी है और अपनी 23 वर्षीय बहन के कैंसर के इलाज के लिए अपने गुर्दे बेचने पर विचार कर रही थी। हाफिज के अनुसार उसने बैंक के मैनेजर बताया था, ‘मेरी बहन मर रही है, मेरे पास ज्यादा समय नहीं है। मैं एक ऐसे बिंदु पर पहुंच गई थी जहां मेरे पास खोने के लिए और कुछ नहीं था।’ लेबनान के नकदी-संकट वाले बैंकों ने 2019 से विदेशी मुद्रा की निकासी पर सख्त सीमाएं लगा दी हैं, जिससे लाखों लोगों की बचत बैंकों में फंस गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।