मसूद अजहर अफगानिस्तान नहीं पाकिस्तान में ही है..

मसूद अजहर अफगानिस्तान नहीं पाकिस्तान में ही है..
15-09-2022 - 09:15 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने पाकिस्तान मीडिया की उस खबर जिसमें दावा किया गया था कि जिसमें जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर के अफगानिस्तान में सक्रिय है, को सिरे से खारिज कर दिया है। अफगान सरकार ने कहा कि जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकी संगठन पाकिस्तान की धरती पर काम करते है। अफगान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने बताया कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को एक पत्र लिखकर मसूद अजहर को इस्लामाबाद सौंपने की मांग की है। इस पत्र में अफगान सरकार को मसूद अजहर का पता लगाकर रिपोर्ट करने और गिरफ्तार को कहा गया है। पत्र में पाकिस्तान सरकार ने कहा है, हम मानते हैं कि वह कहीं (पूर्वी नंगरहार प्रांत) में छिपा हुआ है।

मुजाहिद ने कहा, “जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख अफगानिस्तान में नहीं है। ऐसे संगठन पाकिस्तान की धरती पर और यहां तक ​​कि आधिकारिक संरक्षण में भी काम कर सकते हैं।” हम किसी को भी किसी दूसरे देश के खिलाफ अफगानिस्तान की धरती का इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं देंगे।

अजहर 1999 में हाइजेक हुए इंडियन एयरलाइंस के विमान IC-814 के यात्रियों के बदले भारत द्वारा छोड़ा गया एक भगोड़ा है। वह पश्चिमी क्षेत्र के पर्यटकों के अपहरण के लिए भारत की जेल में सजा काट रहा था। वर्ष 1999 में अपनी रिहाई के बाद, अजहर ने जैश-ए-मोहम्मद नामक संगंठन बनाया भारत में कई दुस्साहसी आतंकी हमले किए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।