24 घंटे भी पड़ जाएंगे कम ! ओटीटी पर रिलीज हो रही हैं 11 फिल्में

<p>अगर आप ये चाहें कि 23 फरवरी को ओटीटी पर रिलीज होने वाले सारे शो और फिल्में देख डालेंगे तो ये ध्यान रखें कि आपके लिए 24 घंटे भी कम पड़ जाएंगे। क्योंकि इस दिन एक या दो नहीं, ओटीटी आपके लिए पूरी 11 नई पेशकश लेकर आ रहा है।</p>

24 घंटे भी पड़ जाएंगे कम ! ओटीटी पर रिलीज हो रही हैं 11 फिल्में
23-02-2024 - 09:54 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

फिल्म या वेब सीरीज का चस्का ऐसा होता है कि एक बार देखने बैठो तो फिर अधूरी छोड़ने का मन ही नहीं करता। ऐसे में अगर आप ये चाहें कि 23 फरवरी को ओटीटी पर रिलीज होने वाले सारे शो और फिल्में देख डालेंगे तो ये ध्यान रखें कि आपके लिए 24 घंटे भी कम पड़ जाएंगे। क्योंकि इस दिन एक या दो नहीं, ओटीटी आपके लिए पूरी 11 नई पेशकश लेकर आ रहा है। फिल्म जानकार क्रिस्टोफर कंगराजन ने 23 फरवरी को ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्म और शोज की पूरी लिस्ट शेयर की है। आपको बताते हैं ओटीटी आपके लिए क्या सौगात लेकर आ रहा है।
सिंगापुर सैलून
अमेजन प्राइम पर आने वाली ये एक कॉमेडी थ्रिलर तमिल मूवी है। जिसे गोकुल ने लिखा और डायरेक्ट किया है।
मलईकोचई वालिबन
इस मलयाली एपिक मूवी को आप हॉट स्टार पर देख सकते हैं। लिजो जोस पैलिस्सरी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में मोहन लाल डबल रोल में दिखाई देंगे।
पोचर
ये अमेजन प्राइम पर रिलीज होने वाली एक क्राइम सीरीज है। जिसमें निमिषा सजायन और रोशन मैथ्यू नजर आएंगे।
बामाकलपम 2
तेलुगु भाषा की ये डार्क क्राइम कॉमेडी थ्रिलर मूवी आईएसआई पर देखी जा सकती है।
द इंद्रानी मुखर्जी स्टोरी
एक सनसनीखेज क्राइम से मशहूर हुई इंद्राणी मुखर्जी पर बेस्ड सीरीज नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकती है।
स्कूल डेज 
ये कन्नड़ कॉमेडी ड्रामा मूवी आप छंउउं थ्सपÛ पर देख सकते हैं।
सॉ एक्स
रोंगड़े खड़े कर देने वाली इस फिल्म को आप अंग्रेजी में स्पवदेहंजम च्संल पर देख सकते हैं। इस फिल्म को केविन ग्रुएर्ट ने डायरेक्ट किया है। सॉ सीरीज की ये दसवीं मूवी है।
मिया कल्पा 
ये एक अमेरिका के कानून पर बेस्ड थ्रिलर मूवी है। जो एक कलाकार की कहानी है जिस पर अपनी प्रेमिका के कत्ल का आरोप है। इस अंग्रेजी मूवी को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
कैन आई टेल यू अ सीक्रेट
ये भी एक अंग्रेजी नेटफ्लिक्स सीरीज है। जो एक थ्रिलर बेस्ड कहानी है।
‘माय विंडो’ 3
ये एक स्पेनिश लवस्टोरी है। जो नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकती है। तीसरी किश्त में ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या दो प्रेमी एक हो पाते हैं।
अवतार: द लास्ट एयरबेंडर
ये एक फेंटेसी बेस्ड अंग्रेजी नेटफ्लिक्स सीरीज है। जिसे आप बेहतरीन ग्राफिक्स और एक्शन के साथ देख सकते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।