अंबानी परिवार ने पहनी मेड इन जयपुर ज्वेलरी: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेन्ट की हाई प्रोफाइल शादी

<p>पद्मप्रिया कलेक्शन, 22 कैरेट सोने पर चम्पलेव और बारीक गुलाबी मीनाकारी का क्रिएटिव क्रिएशन है। जो जाम्बियन पन्ना, पोल्की और साउथ सी पर्ल्स से सुसज्जित है।</p>

अंबानी परिवार ने पहनी मेड इन जयपुर ज्वेलरी: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेन्ट की हाई प्रोफाइल शादी
23-02-2024 - 09:46 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

देशभर में इन दिनों मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेन्ट की हाई प्रोफाइल शादी चर्चाओं में है। इससे अब जयपुर का कनेक्शन भी जुड़ गया है। हाल ही में अनंत और राधिका के लगन समारोह में जयपुर में बनी ज्वेलरी चर्चाओं में रही जो रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता मुकेश अंबानी ने पहनी थी। इसे जयपुर की ज्वेलरी डिजाइनर सुनीता शेखावत ने डिजाइन किया है।

समारोह में पहनने के लिए नीता अंबानी के लिए विशेष रूप से पद्मप्रिया कलेक्शन डिजाइन किया था। इसने समारोह में सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। वे इस सेलिब्रेशन में पद्मप्रिया कलेक्शन पर आधारित ज्वेलरी पहनी नजर आई। पद्मप्रिया कलेक्शन, 22 कैरेट सोने पर चम्पलेव और बारीक गुलाबी मीनाकारी का क्रिएटिव क्रिएशन है। जो जाम्बियन पन्ना, पोल्की और साउथ सी पर्ल्स से सुसज्जित है।
सुनीता ने कहा- नीता अंबानी को हमारे पद्मप्रिया कलेक्शन की शोभा बढ़ाते हुए देखना हमारे लिए बेहद गर्व और सम्मान का क्षण है। जयपुर की ज्वेलरी पूरे विश्व में प्रसिद्ध है, यह हमारे शहर के लिए भी गौरव का विषय है कि गुलाबी शहर में डिजाइन और निर्मित ज्वेलरी अंबानी परिवार के इस तरह के महत्वपूर्ण सेलिब्रेशन का हिस्सा बनी है।
इस कलेक्शन को पर्सनल टच देने के लिए वे खुद मिसेज अंबानी से मिलीं। ज्वैलरी के डिजाइन से लेकर स्कैच पर उनसे चर्चा की। कई मीटिंग्स और चर्चा के बाद उन्होंने इस कलेक्शन को अंतिम रूप दिया। इस विशेष कलेक्शन का मुख्य आकर्षण पद्मप्रिया हार, झुमके, टीका, कड़ा और जूड़ा पिन है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।