आईटीबीपी की बस पहलगाम के निकट खाई में गिरी, सात जवानों की मौत व अन्य 30 घायल
NULL
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की एक बस मंगलवार, 16 अगस्त को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम के निकट एक गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में आईटीबीपी सात जवानों की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गये। घायलों को श्रीनगर के आर्मी हॉस्पिटल में एयरलिफ्ट कर उपचार करवाया जा रहा है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आईटीबीपी के जवान अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी पूरी करने के बाद चंदनवाडी से पहलगान पुलिस नियंत्रण कक्ष वापस लौट रहे थे कि ब्रेक फेल होने के कारण बस सड़क से फिसलकर नदी के किनारे जा गिरी। घटनास्थल के लिए आईटीबीपी के कमांडो रवाना हो गये हैं और वे राहत एवं बचाव में जुटे हैं।
सूत्रों का कहना है कि दुर्घटना की वास्तविक जगह फ्रिसलान है, जो पहलगाम से करीब 16 किलोमीटर दूर है। जवानों को ले जा रही बस सड़क से फिसलकर करीब 500 फीट गहरी खाई में गिरी।
What's Your Reaction?