जयपुर: डीआईजी ने दो दिन में मारपीट करने वाले रोगी के परिजन के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया, चिकित्सकों ने हड़ताल वापस ली

<p><em>जयपुर के एक हॉस्पिटल के चिकित्सक से रोगी के परिजनों द्वारा की गई मारपीट की वजह से जयपुर के समस्त डॉक्टरों द्वारा की जा रही स्ट्राइक आज&nbsp; रविवार, 8 अक्टूबर 2023&nbsp; को पुलिस प्रशासन से वार्ता के बाद समाप्त कर दी गई है।</em></p>

जयपुर:  डीआईजी ने दो दिन में मारपीट करने वाले रोगी के परिजन के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया, चिकित्सकों ने हड़ताल वापस ली
09-10-2023 - 12:29 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की जयपुर ब्रांच के अध्यक्ष डॉक्टर तरुण ओझा एवं सचिव डॉ अनुराग शर्मा ने बताया कि डीआईजी एवं एडिशनल कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर कुंवर राष्ट्रदीप सिंह  स्वयं जयपुर मेडिकल एसोसिएशन के भवन में रविवार शाम आए और उन्होंने वहां उपस्थित चिकित्सकों व समस्त चिकित्सा संस्थाओं के पदाधिकारियों से बातचीत की। इस बातचीत में उनके इस आश्वासन के बाद कि जो दोषी है, उनको बख्शा नहीं जाएगा और उनके विरुद्ध अगले दो दिनों के अंदर कोर्ट में चालान पेश कर दिया जाएगा। इसके बाद चिकित्सा समुदाय ने अपनी दो दिन से चली आ रही हड़ताल को समाप्त करने की घोषणा की, साथ ही उन्होंने पुलिस अधिकारियों से यह मांग की की  मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट 2008 के बारे में समस्त थानों को सूचित किया जाए। जब भी कभी इस तरह की मारपीट की घटना हो तो पुलिस त्वरित कार्रवाई करें।

डीआईजी कुंवर राष्ट्रदीप ने कहा कि चिकित्सकों को जब इस तरह की घटना का सामना करना पड़े तो वे तुरंत पुलिस अधिकारियों को भी फोन कर सकते हैं ताकि उनकी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके। 
डॉक्टर ओझा ने बताया की पुलिस अधिकारियों से यह भी मांग की गई की दोषियों को पाबंद किया जाए ताकि आगे वे पीड़ित चिकित्सक को और परेशान ना करें। 
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।