श्री माथुर चतुर्वेदी समाज के होली मिलन समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम और कोरोना वारियर्स सम्मानित

<p><em>श्री माथुर चतुर्वेदी युवा सभा, राजस्थान की जयपुर इकाई ने रविवार, 9 अप्रेल को जयपुर के इंदिरा गांधी पंचायती राज संस्थान के ऑडिटोरियम में होली मिलन और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। श्री माथुर चतुर्वेदी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रदीप चतुर्वेदी, महामंत्री मुनींद्र नाथ चतुर्वेदी, कोषाध्यक्ष महेश चंद्र चतुर्वेदी और चतुर्वेदी समाज की पत्रिका चतुर्वेदी चंद्रिका के संपादक शशांक चतुर्वेदी के विशेष सानिध्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न हुए।</em></p>

श्री माथुर चतुर्वेदी समाज के होली मिलन समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम और कोरोना वारियर्स सम्मानित
12-04-2023 - 12:27 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

इस मौके पर कोरोना काल में अपनी विशेष चिकित्सा सेवाएं देने वाले कोरोना वारियर्स को तो सम्मानित किया ही गया साथ में समाज को उल्लेखनीय सेवाएं देने वाले बंधुओं को भी सम्मानित किया गया। विशेष रूप से सौ वर्ष की अवस्था को प्राप्त करने वाले बुजुर्ग श्री हरिकृष्ण चतुर्वेदी जी को भी सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के अलावा कार्यक्रम में बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता भी आयोजित की गयी जिसमें बच्चों ने भरपूर उत्साह के साथ भाग लिया। कोई बालिका परी बनी तो कोई झांसी की रानी..शिवाजी बनने वाले काव्यांश ने इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया।

सौ वर्ष की अवस्था को प्राप्त करने वाले आदरणीय श्री हरिकृष्ण चतुर्वेदी जी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया

कोरोना काल के दौरान  चिकित्सा क्षेत्र में अतुलनीय योगदान देने वाले चतुर्वेदी समाज के बंधुओं को सम्मानित किया गया

होली गायन प्रस्तुत करतीं चतुर्वेदी महिलाएं

 

करौली से पधारे ओमप्रकाश जी, प्रताप जी और करौली की चतुर्वेदी सभा के अध्यक्ष मधुसूदन जी के नेतृत्व में होली गायन

इंदिरा गांधी पंचायती राज संस्थान, जयपुर के ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में पधारे कुछ दर्शकगण

यहां देखिये बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के कुछ वीडियो क्लिप्स

 

 

 

 

 

कार्यक्रम में समाज के ही बंधुओं और बहिनों ने होली गायन, नृत्य, कविताओं के जरिये भी लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। इसके अलावा कार्यक्रम मे जादूगर के शो ने भी लोगों की तालियां बटोरीं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।