नहीं जलाएगा जून...! आज भी तेज हवाओं के साथ होगी बारिश 

<p><em><strong>उत्तर-पष्चिम भारत में इस साल मई के महीने में बेमौसम बारिश का दौर देखने को मिला है। इस बेमौसम बारिश के चलते ही दिल्लीवासियों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। वहीं, अब जून के पहले हफ्ते में भी मौसम खुशनुमा रहने की उम्मीद है।&nbsp;</strong></em></p>

नहीं जलाएगा जून...! आज भी तेज हवाओं के साथ होगी बारिश 
02-06-2023 - 07:49 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

देश की राजधानी नई दिल्ली में इन दिनों बारिश के चलते मौसम सुहावना बना हुआ है। दिल्ली और आस-पास के इलाकों में दो दिन पहले बारिश हुई तो बीते दिन तेज हवाओं से मौसम सुहावना रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, देश की राजधानी में आज (गुरुवार), 1 जून को भी बूंदाबांदी और हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं, पूरे हफ्ते गर्मी एवं हीटवेव से राहत रहेगी।
मौसम विभाग की मानें तो देश की राजधानी नई दिल्ली में आज यानी 01 जून को भी गरज के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। वहीं, अगर तापमान की बात करें तो न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। मौसम विभाग की मानें तो 02 जून को भी नई दिल्ली में बारिश होगी। प्डक् की मानें तो नई दिल्ली में 06 जून तक तापमान 40 डिग्री से नीचे ही दर्ज किया जाएगा। 
एनसीआर के मौसम का हाल
मौसम विभाग की मानें तो गुरुवार को नोएडा में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री दर्ज किया जाएगा। वहीं, नोएडा में बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। इसी के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं। गाजियाबाद में भी बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। वहीं, न्यूनतम तापमान 24 और अधिकतम तापमान 39 डिग्री दर्ज किया जाएगा। गाजियाबाद में भी 03 जून तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री के नीचे दर्ज किया जाएगा। इसके बाद तापमान में बढ़त दर्ज की जा सकती है। गुरुग्राम में बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं। 
वेस्टर्न डिस्टर्बेंस ने किया काफी बदलाव
इस बार वेस्टर्न डिस्टर्बेंस ने मौसम में काफी बदलाव किया है। इसकी वजह से मई के महीने में दिल्लीवालों को बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं। मौसम विभाग की मानें तो जून के पहले हफ्ते में दिल्लीवासियों को भीषण गर्मी से राहत रहेगी।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।