उत्तराखंड में बर्फबारी, तमिलनाडु के नीलगिरी में 0 डिग्री तापमान

<p>मौसम विभाग ने बताया कि मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में आज कोल्ड-डे की स्थिति रहेगी।</p>

उत्तराखंड में बर्फबारी, तमिलनाडु के नीलगिरी में 0 डिग्री तापमान
19-01-2024 - 11:05 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

भारत में आधे से ज्यादा राज्य ठंड और घने कोहरे की चपेट में हैं। जम्मू-कश्मीर से लेकर तमिलनाडु और असम से राजस्थान तक इसका असर देखा जा रहा है। गुरुवार (18 जनवरी) को उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में बर्फबारी हुई। बुधवार को चमोली, बद्रीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब सहित दूसरे हिस्सों में बर्फबारी के बाद बर्फ की चादर बिछ गई।
हिमाचल प्रदेश के शिमला, रोहड़ू और रंणटाडी में कल अचानक बर्फबारी हुई। इससे पर्यटकों के चेहरे खिल उठे। प्डक् ने आज हिमाचल के साथ जम्मू-कश्मीर में भी बर्फबारी की संभावना जताई है। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में शीतलहर चल रही है। यहां आज न्यूनतम तापमान -3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
राजस्थान में बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग के 13 जिलों में आज घना कोहरा छाया रहा। कोटपूतली में सुबह कोहरे के कारण डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं, सीकर में रोडवेज बस सड़क किनारे खड़ी पिकअप से टकरा गई। हादसे में बस में सवार 9 लोग घायल हो गए।
तमिलनाडु के नीलगिरी में सैंडीनल्ला में आज तापमान 0 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। मौसम विभाग ने तमिलनाडु, अंडमान-निकोबार आइलैंड और लक्षद्वीप में आज हल्की बारिश की संभावना जताई है। इधर, मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में आज कोल्ड-डे की स्थिति रहेगी। इन राज्यों में 22 जनवरी तक कड़ाके की ठंड पड़ने की आशंका है।
19 राज्यों में कोहरे का अलर्ट है। दिल्ली में कोहरे के कारण लो विजिबिलिटी से आज 18 ट्रेनें लेट और कई फ्लाइट्स लेट रहीं। पंजाब और हरियाणा में भी घना कोहरा छाया रहा। पानीपत और अमृतसर समेत अन्य जगहों पर विजिबिलिटी जीरो से 10 मीटर रही।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।