नया सिस्टम भिगोएगा राजस्थान को, आज और कल आधा दर्जन जिलों में भारी बारिश

<p>मौसम विभाग का नया अलर्ट है कि राजस्थान में एक और नया पश्चिमी विक्षोभ प्रभावी हो रहा है। जिसकी वजह से प्रदेश के 6 जिलों में 21-22 अप्रेल को भारी बारिश संग मेघगर्जन और आंधी चलने की संभावना है।</p>

नया सिस्टम भिगोएगा राजस्थान को, आज और कल आधा दर्जन जिलों में भारी बारिश
21-04-2024 - 10:14 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

राजस्थान में एक नया मौसम अलर्ट आया है। कल रविवार 21 अप्रेल को मौसम पलट जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार एक और नए पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभावी होने से 21 अप्रैल को बीकानेर, अनूपगढ़, गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, नागौर व आस-पास के जिलों में दोपहर बाद मेघगर्जन के साथ आंधी बारिश की गतिविधियां होने की प्रबल संभावना है। इसके साथ आंधी बारिश की गतिविधियां 22 अप्रैल को भी बीकानेर, जयपुर संभाग के उत्तरी भागों में कहीं-कहीं होने की संभावना है पर राजस्थान के शेष अधिकांश भागों में आगामी दिनों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। तापमान में आगामी दिनों में विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है।
कोटा में रहा सबसे अधिक तापमान
आज 20 अप्रेल को पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में अधिकतम तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री ऊपर दर्ज किए जा रहे हैं। सर्वाधिक अधिकतम तापमान शुक्रवार को कोटा में 42.3 डिग्री (सामान्य से 2.7 डिग्री ऊपर) दर्ज किया गया। पांच शहरों में दिन का तापमान 41 डिग्री से अधिक रहा। बीकानेर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई है।
21 अप्रेल को बदलेगा जयपुर का मौसम
जयपुर का मौसम रविवार कैसा रहेगा। मौसम विज्ञानियों के अनुसार 21 अप्रेल को जयपुर के आकाश पर बादल छाए रहेंगे। साथ ही लोकल बदलाव की वजह से बारिश की संभावना है। वैसे आज 20 अप्रेल को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।