कनिष्ठ विधि अधिकारी (विधि एवं विधिक कार्य विभाग) भर्ती-2023, 27 से 29 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा साक्षात्कार का प्रथम चरण
<p>राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा कनिष्ठ विधि अधिकारी (विधि एवं विधिक कार्य विभाग) भर्ती-2023 के पदों हेतु साक्षात्कार का प्रथम चरण 27 फरवरी से 29 फरवरी 2024 तक आयोजित किया जाएगा। अभ्यर्थियों के साक्षात्कार-पत्र आयोग की वेबसाइट पर यथा समय अपलोड कर दिए जाएंगे।</p>
आयोग सचिव ने बताया कि प्रथम चरण में 108 अभ्यर्थियों के साक्षात्कार का आयोजन निर्धारित कार्यक्रमानुसार किया जाएगा। साक्षात्कार के समय अभ्यर्थियों को समस्त मूल प्रमाण-पत्र, विस्तृत आवेदन-पत्र आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर दो प्रतियों में भरकर मय मूल प्रमाण-पत्रों की फोटो प्रतियों सहित आवश्यक रूप से प्रस्तुत करना होगा अन्यथा साक्षात्कार से वंचित कर दिया जाएगा।
What's Your Reaction?