केजरीवाल ने खेला नया हिंदू कार्ड , पीएम मोदी से की नोट पर लक्ष्मी गणेश की तस्वीर छापने की मांग,सियासी घमासान शुरू
गुजरात विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका हैं। इस बार आम आदमी पार्टी दिल्ली और पंजाब फतह करने के बाद गुजरात की ओर कूच कर चुकी हैं। विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल तमाम कोशिश कर रहे हैं। केजरीवाल ने भारतीय करेंसी को लेकर केंद्र सरकार से बड़ी मांग की है। बुधवार को प्रेस वार्ता में दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने कहा कि हम सब चाहते हैं कि भारत विकसित देश बने, मगर प्रयास तभी सफल होते हैं जब देवी-देवताओं की कृपा होती है। इसके लिए भारतीय नोटों पर एक तरफ गांधी जी और दूसरी तरफ लक्ष्मी और गणेश जी की तस्वीर लगाई जाए। हम ये नहीं कह रहे हैं कि सारे नोट बदले जाएं, लेकिन जो नए नोट छापे जाएं, उस पर यह नियम लागू हों. उन्हों कहा की वे जल्द ही इस बारे प्रधानमंत्री को पत्र लिखेंगे।
चाहिए देवी देवताओं का आशीर्वाद
केजरीवाल ने कहा दीवाली के मौके पर लक्ष्मी गणेश की पूजा करते वक्त मुझे यह विचार आया मैं यह नहीं कहता कि इससे अर्थव्यवस्था अच्छी हो जाएगी लेकिन भगवान का आशीर्वाद जरूर मिलेगा लक्ष्मी जी समृद्धि और संपन्नता की देवी हैं और बढ़ता है ऐसा करने से भारत को जरूर देवी देवताओं का आशीर्वाद मिलेगा
दिया इंडोनेशिया का उदाहरण,
पत्रकार वार्ता के दौरान दिल्ली मुख्यमंत्री ने कहा कि इंडोनेशिया जो की एक मुस्लिम देश है, वहां की आबादी 85% मुस्लिम है जबकि सिर्फ 2% हिन्दू हैं, फिर भी उन्होंने अपनी करंसी पर एक तरफ भगवान गणेश जी की तस्वीर लगाई है। जब वो ऐसा कर सकते हैं, तो हम क्यों नहीं.
गौरतलब है कि गुजरात के चुनाव में जुटे अरविंद केजरीवाल ने यह मांग ऐसे वक्त में की है ,जब उनके पूर्वी मंत्री राजेंद्र पाल गौतम द्वारा की गई हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी पर आप पार्टी पर हिंदू विरोधी होने के आरोप लग रहे हैं।
What's Your Reaction?