कंगना ने काटा बवाल! रणबीर कपूर को बताया ड्रग एडिक्ट और वूमनाइजर

<p><em><strong>कंगना रनौत अपने बेबाक अंदाज और ह्यूमर की वजह से हमेशा चर्चा में रहती हैं। इस बार उनके टारगेट पर रणबीर कपूर हैं। उन्होंने ऐसा कमेंट किया है, जिस पर बवाल होना शुरू हो चुका है। अंग्रेजी कहावत का इस्तेमाल करते हुए उन्होंने रणबीर को कथित एक्टर बताया है। साथ ही, उन्हें ड्रग एडिक्ट और वुमनाइजर कहा है।</strong></em></p>

कंगना ने काटा बवाल! रणबीर कपूर को बताया ड्रग एडिक्ट और वूमनाइजर
11-06-2023 - 10:42 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ में रणबीर कपूर के भगवान राम की भूमिका निभाने की खबरों के बीच कंगना रनौत ने अपनी प्रतिक्रिया दी और एक्टर अभिनेता को ‘स्किनी व्हाइट रैट’ कहा। दरअसल, खबरें थीं कि स्टार जोड़ी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में देवी सीता और भगवान राम की भूमिका निभाएंगे।
कास्टिंग के लिए आलोचना
कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर फिल्म के लिए कास्टिंग की आलोचना की। कंगना ने इसके लिए रणबीर कपूर को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लंबा नोट लिखा है। कंगना रनौत ने लिखा, ‘हाल ही में, मैं एक और आने वाली बॉलीवुड ‘रामायण’ के बारे में खबर सुन रही हूं... जहां एक व्हाइट स्किन रैट (सो-काॅल्ड एक्टर) जिसे कुछ टैनिंग और बुद्धि की जरूरत है, वह जो इंडस्ट्री में लगभग सबके खिलाफ गंदा पीआर करने के लिए फेमस है...ड्रग एडिक्शन और वुमनाइजिंग के लिए फेमस है।’ 
...तब तक मारती रहूंगी
कंगना रनौत ने आगे लिखा, ‘वह जो खुद को ट्राइलॉजी में खुद को भगवान शिव जैसा साबित करना चाहता है (जो किसी ने देखी नहीं या उसके और पार्ट्स बनाना नहीं चाहता)। वह अब भगवान राम बनना चाहता है। उन्होंने यह भी लिखा, ‘अगर तुमने मुझे एक बार हिट किया तो मैं तुम्हें तब तक हिट करूंगी जब तक तुम मर नहीं जाते!!! मुझसे पंगा मत लेना, दूर रहो!!!!’ 
हीरो विलेन को तो विलेन बना रहे
मीडिया रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया था कि साउथ के स्टार यश रावण की भूमिका निभाएंगे। इसे लेकर भी प्रतिक्रिया देते हुए कंगना रनौत ने लिखा, ‘एक साउथ इंडियन सुपरस्टार जो सेल्फ मेड पर्सन है, जो पूरी से फैमिली मैन है और परंपराओं को मानता है, वाल्मिकी जी के बताए गए वर्णन के अनुसार, वह भगवान राम की तरह दिखते हैं। उन्हें रावण का रोल ऑफर किया गया है।। यह किस तरह का कलयुग है?’ 
ड्रगिस्ट को नहीं निभानी चाहिए भूमिका
कंगना रनौत ने आगे लिखा, ‘किसी भी अजीब तरह के ड्रग्स लेने वाले व्यक्ति को भगवान राम की भूमिका नहीं निभानी चाहिए। जय श्री राम।’ कंगना का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। बात करें वर्कफ्रंट की तो, कंगना रनौत को ‘इमरजेंसी’, ‘तेजस’, ‘चंद्रमुखी 2’, ‘मणिकर्णिका रिटर्न्स: द लीजेंड ऑफ दिद्दा’ और ‘द इनकार्नेशन: सीता’ सहित कई फिल्मों में देखने को मिलेंगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।