कंगुआ के 51 सेकंड के टीजर ने दिया 5 फिल्मों का मजा

<p>वैसे तो 51 सेकेंड के टीजर में इतना कुछ नहीं बताया गया है कि फिल्म की कहानी का अनुमान लगाया जा सके। लेकिन जितने भी विजुअल्स दिखाई दे रहे हैं वे अपने आप में एपिक हैं और कई सारी फिल्मों की यादें ताजा कर रहे हैं। फिल्म को लेकर फैंस की भी उत्सुकता दोगुनी हो गई है।</p>

कंगुआ के 51 सेकंड के टीजर ने दिया 5 फिल्मों का मजा
21-03-2024 - 12:26 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

कंगुआ फिल्म का टीजर रिलीज किया जा चुका है। इस एक्शन फिल्म का टीजर खतरनाक सीन्स से भरा हुआ नजर आ रहा है। फिल्म का टीजर जहां एक तरफ आपके रोंगटे भी खड़े कर सकता है वहीं दूसरी तरफ इसे देखकर आपकी एक्साइटमेंट भी बढ़ सकती है।
साउथ सुपरस्टार सूर्या की फिल्म कंगुआ को लेकर देशभर में जबरदस्त बज बना हुआ है। उनकी फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया गया है। और इस टीजर के रिलीज होने के साथ ही इसपर बातें शुरू हो गई हैं। फिल्म का 51 सेकेंड का टीजर खतरनाक है और इस टीजर को देखकर यकीनन आप भी यही पूछेंगे, कब रिलीज हो रही है कंगुआ? 
फिल्म के टीजर में इसकी कहानी रिवील किए बिना कैरेक्टर्स के इंट्रोडक्शन दिए गए हैं और फिल्म के विजुअल्स की एक झलक दिखाई गई है। लेकिन ये झलक लोगों के मन में उथल-पुथल पैदा कर देने के लिए काफी है। इस फिल्म के टीजर को देख अचानक से आपको इन 5 बड़ी फिल्मों की याद आ जाएगी। जब फिल्म के टीजर में ही 5 फिल्मों का मजा मिल जा रहा है तो जरा सोचिए कि ये फिल्म कैसी होगी।
टीजर की शुरुआत में ही आपको जैसे जहाज और समुद्र के दृश्य दिखाए गए हैं उन्हें देखते ही आपके जेहन में जॉनी डेप की फिल्म पाएरेट्स ऑफ द करेबियन की झलक तैरने लगेगी। मतलब टीजर की शुरआत में ही आपको एक बड़ी पिच्चर के विजुअल्स दिखने लग जाएंगे।
फिल्म के वॉर जोन एरिया को जब आप देखेंगे खासकर जिस तरह से बॉबी देओल की एंट्री होती है वो सीन आपको जरा-जरा बाहुबली फिल्म की भी याद दिलाएगा। सूर्या के इंट्रोडक्ट्री सीन में भी हल्की-हल्की प्रभास की झलक देखने को मिल रही है।
फिल्म में जहां पर आदीवासी अलग-अलग आवाजें निकाल रहे होते हैं और युद्ध की उद्घोषणा कर रहे होते हैं वो सीन देखकर आपको ज्यादा पीछे भी नहीं जाना पड़ेगा और अचानक ही आपको ये सीन्स देख ऋषभ शेट्टी की कांतारा की याद आ सकती है।
वैसे तो इस फिल्म का बैकड्रॉप कंगुआ फिल्म से एकदम अलग है लेकिन इसके बाद भी टीजर में एक सीन देख आपको हॉलोकास्ट पर बनी वीभत्स फिल्म षिंडलर्स की याद आ सकती है। फिल्म के टीजर में एक सीन ऐसा है जहां लाशों के ढेर पड़े हुए हैं। ये ढेर देख आपके होश फाख्ता हो सकते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।