उत्तर प्रदेश की इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में हिंसा और पथराव, बाइक को किया आग के हवाले
<p><em><strong>विरोध-प्रदर्शन का हिस्सा रहा एक छात्र परिसर में बैंक जाना चाहता था। लेकिन, गार्ड ने उसे अंदर नहीं जाने दिया, इसी बात को लेकर कहासुनी हुई।</strong></em></p>
उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद विश्वविद्यालय परिसर में सोमवार शाम प्रवेश को लेकर हुए विवाद के बाद छात्र और सुरक्षाकर्मी आपस में भिड़ गए। इसके बाद छात्रों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव किया। वहीं, बाइक में भी आग लगा दी गई। दोनों पक्षों ने दावा किया है कि इस हमले में कई लोग घायल हुए हैं।
एक अधिकारी ने संवाददाताओं से कहा कि स्थिति अब नियंत्रण में है और पुलिस छात्रों से बात कर रही है। पुलिस आयुक्त रमित शर्मा ने कहा कि छात्रों को छात्र संघ कार्यालय के पास बैठाया गया और उनकी सभी शिकायतें सुनी जाएंगी। हिंसा और बवाल को देखते हुए इलाहाबाद विश्वविद्यालय को 20 दिसंबर को एक दिन के लिए बंद कर दिया गया है।
बताया जाता है कि विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि के खिलाफ महीनों से चल रहे विरोध प्रदर्शन का हिस्सा रहा एक छात्र परिसर में एक बैंक जाना चाहता था। लेकिन, गार्ड ने उसे अंदर नहीं जाने दिया. इसी बात को लेकर कहासुनी हुई और मारपीट के साथ पथराव हुए।
What's Your Reaction?