डिजिटल स्ट्राइकः भारत के विरुद्ध जहर उगलते 7 यू ट्यूब चैनल ब्लॉक

NULL

डिजिटल स्ट्राइकः भारत के विरुद्ध जहर उगलते 7 यू ट्यूब चैनल ब्लॉक
19-08-2022 - 08:32 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

भारत सरकार ने गुरुवार, 18 अगस्त को देश की राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर गलत सूचना फैलाने और ‘फर्जी एवं सनसनीखेज थंबनेल’ का कथित इस्तेमाल करने के मामले में पाकिस्तान से संचालित एक चैनल समेत 8 यूट्यूब चैनल को ब्लॉक करने का आदेश दिया।
थंबनेल वे तस्वीरें या सामग्री होती हैं, जिसके जरिए वीडियो में दिखाई जाने वाली विषय वस्तु की संक्षिप्त जानकारी आकर्षक तरीके से पेश की जाती है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, जिन चैनल को सूचना प्रौद्योगिकी नियमों-2021 के तहत ब्लॉक किया गया है, उनमें 7 भारतीय समाचार चैनल हैं।
इनको किया गया ब्लॉक
ब्लॉक किए गए इन चैनलों के 114 करोड़ ‘व्यूज’ (यानी उन्हें 114 करोड़ बार देखा गया) और 85.73 लाख सब्सक्राइबर हैं और इन चैनल की सामग्री से धन अर्जित किया जा रहा था। ‘लोकतंत्र टीवी’, ‘यू एंड वी टीवी’, ‘ए एम रजवी’, ‘गौरवशाली पवन मिथिलांचल’, ‘सीटॉप 5टीएच’, ‘सरकारी अपडेट’, ‘सब कुछ देखो’ और पाकिस्तान से संचालित ‘न्यूज की दुनिया’ चैनल को ब्लॉक किया गया है।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।