गुजरात में केजरीवाल का काले झंडों से स्वागत, लगे ‘मोदी-मोदी’ के नारे

<p><em><strong>गुजरात के नवसारी में शनिवार को चुनाव प्रचार करने पहुंचे आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमत्री भगवंत मान को काले झंडे दिखाए गए। इस दौरान लोगों ने &lsquo;मोदी-मोदी&rsquo; के नारे भी लगाए।&nbsp;</strong></em></p>

गुजरात में केजरीवाल का काले झंडों से स्वागत, लगे ‘मोदी-मोदी’ के नारे
30-10-2022 - 01:37 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

गुजरात के अगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी राजनीतिक पार्टियां जोर-शोर से तैयारियों में जुटी हैं। इस बार का चुनाव और भी रोचक होने वाला है क्योंकि इस बार मैदान में बीजेपी और कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी भी जोर आजमाइश कर रही है। शनिवार को राज्य के नवसारी में चुनाव प्रचार करने पहुंचे आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमत्री भगवंत मान को काले झंडे दिखाए गए। इस दौरान लोगों ने ‘मोदी-मोदी’ के नारे भी लगाए। 
इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने सूरत में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने 27 साल तक गुजरात में शासन किया लेकिन उनके पास एक भी काम गिनाने के लिए नहीं हैं। केजरीवाल ने कहा कि भाजपा का पूरा कैंपेन आम आदमी पार्टी को गाली देने पर केंद्रित है। इनके नेता और कार्यकर्ता केजरीवाल को गालियां देते हैं।
सीएम फेस पर मांगे सुझाव 
इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने गुजरात में पार्टी के सीएम फेस को लेकर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि जब पंजाब के चुनाव हुए थे, तब हमने जनता से पूछा था कि अगला मुख्यमंत्री कौन होना चाहिए? जनता ने भारी बहुमत से भगवंत मान का नाम लिया था। अब इसी तर्ज पर हम गुजरात की जनता से पूछना चाहते हैं कि गुजरात का अगला सीएम कौन होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आप लोग 635 7000 360 नंबर पर एसएमएस, व्हाट्सएप कर अपनी राय दे सकते हैं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।