मौसम : 8 दिन में पारा लगाएगा गोता, 10 राज्यों में बढ़ेगी ठिठुरन

<p><em><strong>मौसम : देश में एक साथ एक्टिव हुए दो पश्चिमी विक्षोभ 10 राज्यों में ठिठुरन भरी सर्दी लाएंगे।</strong></em></p>

मौसम : 8 दिन में पारा लगाएगा गोता, 10 राज्यों में बढ़ेगी ठिठुरन
30-10-2022 - 01:45 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

अक्टूबर का महीना बीतते ही मौसम का मिजाज भी बदलने वाला है। देश में एक साथ एक्टिव हुए दो पश्चिमी विक्षोभ 10 राज्यों में ठिठुरन भरी सर्दी लाएंगे। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान के साथ गुजरात, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा और तेलंगाना में तापमान 6 से 7 नवंबर के बीच तेजी से गिरेगा। दिन और रात के तापमान में 11 से 17 डिग्री का अंतर आने के आसार हैं।
मौसम विभाग ने बताया है कि इस समय उत्तर और पश्चिम से लेकर मध्य भारत तक सूखी उत्तर-पश्चिमी हवा चल रही है। उत्तर के पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद ये हवाएं बर्फीले इलाकों से गुजरती हुई मध्य भारत तक ठंडक लेकर पहुंचेंगी। इनकी वजह से ही 6 नवंबर से देश में दो पश्चिमी विक्षोभ की वजह से उत्तर से लेकर मध्य भारत तक दिन में भी ठिठुरन महसूस होगी।
दिन में मौसम साफ रहेगा
अगले हफ्ते से गुजरात, राजस्थान और मध्यप्रदेश में आसमान साफ रहने से रात से सुबह के समय सर्दी महसूस होगी, लेकिन दोपहर का तापमान अभी 30 से 35 डिग्री के बीच ही रहेगा। मध्य भारत तक के हिस्सों में सुबह और शाम के समय धुंध और कोहरा छा सकता है। बिल्कुल खुले स्थानों पर हल्का कोहरा भी छा सकता है। दूसरी तरफ, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और समूचे उत्तर-पूर्वी राज्यों में मौसम शुष्क बना रहेगा। अगले एक हफ्ते में धीरे-धीरे तापमान गिरेगा।
दक्षिण में उत्तर-पूर्वी मानसून की आमद
बंगाल की खाड़ी से उत्तर-पूर्वी हवाओं के साथ दक्षिणी प्रायद्वीप की ओर नमी आनी शुरू हो गई है। दक्षिणी राज्यों में 29 अक्टूबर को उत्तर-पूर्वी मानसून के दस्तक देने की संभावना है। यह मध्यम दर्जे की बारिश के साथ तमिलनाडु, तटीय आंध्र और केरल में आएगा और दिसंबर तक सक्रिय रहेगा।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।