Jiah Khan Suicide Case: बहुचर्चित जिया खान आत्महत्या मामले में सूरज पंचोली के खिलाफ कोर्ट कल हो जायेगा आखिरी फैसला
<p>बहुप्रतीक्षित और बहुचर्चित जिया खान आत्महत्या मामला ,जो की अभिनेता आदित्य पंचोली के पुत्र सूरज पंचोली के खिलाफ कई सालो से चल रहा था , सीबीआई की विशेष अदालत द्वारा अपना फैसला सुरक्षित रख लिया गया था। फैसला कल यानी 28 अप्रैल को सुबह 10.30 बजे सुनाया जाएगा। </p>
अभिनेता सूरज पंचोली के खिलाफ जिया खान आत्महत्या मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। फैसला कल यानी 28 अप्रैल को सुबह 10.30 बजे सुनाया जाएगा। सूरज पंचोली, जो अभिनेता आदित्य पंचोली और ज़रीना वहाब के बेटे हैं, पर उनकी प्रेमिका जिया खान के 2013 में अपने अपार्टमेंट में मृत पाए जाने के बाद आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया था।
10 सालों से जिया खान की मां लड़ रही है न्याय की लड़ाई
जिया खान की मां राबिया खान ने आरोप लगाया था कि उनकी बेटी की मौत आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है और तब से वह न्याय के लिए लड़ रही हैं। सूरज पंचोली को 10 जून 2013 को गिरफ्तार किया गया था और दो सप्ताह से अधिक हिरासत में बिताने के बाद जमानत पर रिहा कर दिया गया था। जुलाई 2014 में मामला सीबीआई को स्थानांतरित कर दिया गया था।
What's Your Reaction?