जोधपुर में एक समारोह में भारतीय वायुसेना मे शामिल होंगे एलसीएच, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और नये सीडीएस अनिल चौहान रहेंगे मौजूद

जोधपुर में एक समारोह में भारतीय वायुसेना मे शामिल होंगे एलसीएच, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और नये सीडीएस अनिल चौहान रहेंगे मौजूद
03-10-2022 - 10:17 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

भारत मेड इन इंडिया यानी भारत में निर्मित सामग्री को प्रोत्साहित कर रहा है और अपने यहां निर्मित युद्धक सामग्री का उत्पादन कर अपने सेना में शामिल भी कर रहा है। आज, एक समारोह में जोधपुर में स्वदेशी हल्के लड़कू हेलीकॉप्टर (एलसीएच) को शामिल करने जा रहा है।

भारतीय वायु सेना  को और एडवांस व ताकतवर बनाने के उद्देश्य से ऐसा किया जा रहा है नया हेलिकॉप्टर हवाई युद्ध में सक्षम है और संघर्ष के दौरान धीमी गति से चलने वाले विमानों, ड्रोन और बख्तरबंद वाहनों से निपटने में माहिर है।

राजस्थान के जोधपुर में हो रहे वायुसेना के एक समारोह में आईएएफ के बेड़े में इन्हें शामिल किया जाएगा। इस मौके पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ भारत के नवनियुक्त चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) अनिल सिंह चौहान भी उपस्थित रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि जनरल अनिल चौहान ने रविवार, 2 अक्टूबर को थल सेना, वायुसेना और नौसेना प्रमुखों के साथ अहम बैठक की और इसमें उन्होंने इंटीग्रेटेड थिएटर कमांड को लेकर आगे बढ़ने को कहा। इसी बैठक में उन्होंने बताया कि वे 3 अक्टूबर को जोधपुर भी जाएंगे। वह वे एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी के साथ वायुसेना के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

सीडीएस चौहान का पद संभालने के बाद यह पहला दौरा होगा. गौरतलब है कि चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ का पद 2019 में बनाया गया था. इसका मुख्य काम थल सेना, वायुसेना और नौसेना के लिए थिएटर कमांड बनाना था। यही नए सीडीएस की पहली प्राथमिकता होगी। रविवार को हुई बैठक में भी सीडीएस चौहान ने तीनों सेनाओं के प्रमुखों को इंटीग्रटेड थिएटर कमांड के मामले में आगे बढ़ने के लिए कहा।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।