मंत्री का प्राइवेट वीडियो लीक ! वॉट्सएप कॉल में हुई रिकॉर्डिंग, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल,भाजपा ने पूछा, मुख्यमंत्री जी क्या आप मंत्री को बर्खास्त करेंगे ?
<p><em><strong>राजस्थान में अशोक गहलोत के मंत्री सालेह मोहम्मद का आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुआ है। जिसके बाद से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राजस्थान सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। भाजपा का आरोप है कि अश्लील वीडियो में मंत्री नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद राजस्थान में सियासी हलचल बढ़ गई है। यह वीडियो भाजपा ने बाकायदा अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से शेयर भी किया है। भाजपा ने ट्वीट कर मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की है।</strong></em></p>
दरअसल, ये पूरा मामला राजस्थान का है. जहां भाजपा ने वीडियो में कैबिनेट मंत्री सालेह मोहम्मद के होने का दावा किया है। ट्वीट के जरिए भाजपा ने मंत्री पर निशाना साधते हुए लिखा है कि अशोक गहलोत जी, ये कोई पहला मौका नहीं है जब आपके मंत्री का किसी महिला के साथ आपत्तिजनक वीडियो वायरल हो रहा है। क्या आप मंत्री सालेह मोहम्मद को बर्खास्त करेंगे या “वोट बैंक” के लालच में छोड़ देंगे ?
मंत्रीजी का नाम और नंबर साफ़ आ रहा है नज़र
ये वायरल वीडियो 58 सैकंड का है जिसमें मंत्री को वॉट्सएप कॉल करके रिकॉर्ड किया गया है। ये कॉल महिला की ओर से किया गया है। कॉल करने के दौरान मंत्री सालेह मोहम्मद का नाम और मोबाइल नंबर भी नजर आ रहा है। जैसे ही कॉल रिसीव होता है उस दौरान कुछ सैकेंड के लिए मंत्री का चेहरा भी नजर आता है। जिस महिला ने मंत्री को कॉल किया है, वो आपत्तिजनक हरकतें करती नजर आ रही है।
गलती से रिकॉर्ड हुआ वीडियोः महिला
जोधपुर पुलिस के मुताबिक 5 दिसंबर को पीड़ित महिला ने शेरपुर थाने में मामला दर्ज कराया था. महिला ने बताया कि गलती से उसके मोबाइल में वीडियो रिकॉर्ड हो गया। महिला ने पुलिस को बताया कि कुछ दिनों पहले बच्ची की ओर से मोबाइल से खेलते वक्त वीडियो गलती से किसी को फॉरवर्ड हो गया। महिला का आरोप है कि दो महीने पहले आरोपियों ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 25 लाख रुपये की मांग की थी। आरोपियों ने संबंध बनाने के लिए दबाव डाला था।
What's Your Reaction?