स्क्रिप्ट सुनते ही छूटे रवीना के पसीने: रिजेक्ट करते ही करिश्मा ने लपकी फिल्म और बन गईं हीरोइन नंबर 1
<p><em><strong>90 के दशक की मशहूर अदाकारा रवीना टंडन और करिश्मा कपूर के बीच की कैटफाइट तो जगजाहिर हैं। दोनों लंबे अर्से से किसी फिल्म में भी साथ नजर नहीं आई हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि साल 1991 में एक ऐसी फिल्म आई थी जिसे रवीना टंडन ने रिजेक्ट कर दिया था और फिल्म करिश्मा कपूर को मिल गई थी।</strong></em></p>
बॉलीवुड में दो सेलेब्स के बीच के विवाद होना कोई नई बात नहीं हैं। 90 के दशक की दो जानी मानी एक्ट्रेस रवीना टंडन और करिश्मा कपूर के बीच हुआ विवाद भी काफी चर्चा में रहा था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि साल 1991 में खुद रवीना ने एक ऐसी फिल्म को ठुकरा दिया था, जिसके बाद करिश्मा कपूर हीरोइन नंबर 1 बन गई थीं।
रवीना टंडन ने अपने फिल्मी करियर में मोहरा, दूल्हेराजा और बड़े मियां छोटी मियां जैसी कई ऐसी फिल्मों में काम किया है, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। उनकी एक्टिंग के लोग मुरीद हो जाते हैं। आज भी रवीना फिल्मी दुनिया में सक्रिय हैं। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि करिश्मा कपूर को बेस्ट एक्ट्रेस बनाने के पीछे भी रवीना टंडन का ही हाथ है। जी हां, साल 1991 में आई फिल्म ‘प्रेम कैदी’ में करिश्मा कपूर के काम को काफी पसंद किया गया था। ये फिल्म भी उस साल की बेस्ट फिल्मों में से एक हैं लेकिन क्या आप जानते हैं ये फिल्म पहले रवीना टंडन को ऑफर की गई थी।
रवीना टंडन ने कई फिल्मों को किया था रिजेक्ट
रवीना टंडन ने कई फिल्मों ऐसी फिल्मों को रिजेक्ट भी किया है, जिन्होंने रिलीज के बाद अच्छा बिजनेस किया। इन्हीं में से एक थी साल 1991 में आई फिल्म ‘प्रेम कैदी’। पहले इस फिल्म के लिए रवानी टंडन को अप्रोच किया गया था। लेकिन उन्होंने इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया था। उनके रिजेक्ट करने के बाद ही ये फिल्म करिश्मा कपूर को ऑफर की गई थी। इस फिल्म में काम करने के बाद करिश्मा बेस्ट एक्ट्रेस बन गई थी। देखा जाए तो करिश्मा को ये उनके ना कहने के बाद ही मिली थी, तो कहीं ना कहीं उनकी सफलता में रवीना का भी हाथ है। इस बात का खुलासा खुद रवीना टंडन ने अपने एक इंटरव्यू में किया था।
ये थी फिल्म छोड़ने की वजह
अपने एक इंटरव्यू में खुद रवीना टंडन ने इस बात का खुलासा करते हुए बताया, “मैंने प्रेम कैदी वेंकटेश के साथ करने से मना कर दिया था। दरअसल, फिल्म में एक सीन था, जहां मेरी चैन खुल जाती है और सीन सुनकर मैं दंग रह गई सच कहूं तो मेरे पसीने छूट गए थे कि मैं ऐसा रोल नहीं कर सकती। बस फिर क्या था मैंने इस फिल्म में काम करने से साफ इनकार कर दिया था। हालांकि फिल्म बाद में सुपरहिट साबित हुई थी।
आखिरी बार केजीएफ-2 में नजर आई
बता दें कि रवीना टंडन का कहना है कि उन्हें सिर्फ चैलेंजिंग काम करना ही पसंद है। पहले के मुकाबले वह अब सिर्फ डांस रोमांस वाली फिल्में ना करके कुछ सामाजिक विषयों से जुड़े मुद्दे वाली फिल्में करना चाहती हैं। आखिरी बार वह फिल्म केजीएफ 2 में नजर आई थीं।
What's Your Reaction?