आ गई टॉप 10 फिल्मों और वेब सीरीज की लिस्ट: एक्शन और सस्पेंस की जबरदस्त डोज

<p>आईएमडीबी ने इस हफ्ते की टॉप 10 वेब सीरीज और फिल्मों की लिस्ट रिलीज की है। इस कड़ाके की सर्दी में इन्हें देखने से शानदार कुछ नहीं हो सकता।&nbsp;</p>

आ गई टॉप 10 फिल्मों और वेब सीरीज की लिस्ट: एक्शन और सस्पेंस की जबरदस्त डोज
04-01-2024 - 10:44 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कई इलाकों में शीत लहर चल रही है। ऐसे में घर से निकलने का किसका मन करे। अगर आप हॉलीवुड फिल्मों के शौकीन हैं तो ये हफ्ता काफी शानदार है। आज हम आपके लिए इस हफ्ते टॉप पर रहीं 10 मूवी और वेब सीरीज की लिस्ट लेकर आए हैं, जिन्हें आईएमडीबी ने टॉप रैंकिंग दी है। इनकी कहानी काफी दिलचस्प है। इस वीकेंड पर आप इन फिल्मों को देख सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस हफ्ते आईएमडीबी ने किन फिल्मों को टॉप पर रखा है...

1. रेबेल मून
जैक स्नाइडर की एपिक साइंस-फिक्शन फैंटसी ‘रेबेल मून- पार्ट वन: ए चाइल्ड ऑफ फायर’ हॉलीवुड फिल्मों की लिस्ट पर टॉप पर रही है। 34 मिलियन व्यूज के साथ यह हफ्ते की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म है। इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
2. सॉल्टबर्न 
‘साल्टबर्न’ को इस हफ्ते आईएमडीबी ने दूसरे नंबर पर रखा है। डार्क कॉमेडी और साइकोलॉजिकल मनोवैज्ञानिक थ्रिलर मूवी के कई सीन बेहद इंट्रेस्टिंग हैं। इस फिल्म में ऐसे-ऐसे ट्विस्ट हैं कि दिमाग हिल जाएगा। फिल्म धोखा और हेरफेर की कहानी को बताता है। इसमें कई दुखद मौत भी होती हैं। जिसकी जांच के दौरान जो चीजें घटती हैं वो हैरान करने वाली हैं। 
3. रीचर
‘रीचर’ का सीजन-2 को इस हफ्ते तीसरे नंबर पर रखा गया है। इस वेब सीरीज को काफी पसंद किया जा रहा है। इस शानदार वेब सीरीज को अमेजॉन प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।
4. लीव द वर्ल्ड बिहाइंड 
आईएमडीबी की लिस्ट में चैथे नंबर पर सैम इस्माइल के डायरेक्शन में बनी फिल्म श्लीव द वर्ल्ड बिहाइंडश् है। इस फिल्म मंे जूलिया रॉबर्ट्स, महेरशला अली, ईथन हॉक, मायहाला और केविन बेकन की एक्टिंग आपको बांध के रखती है। इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।
5. पर्सी जैक्सन ऐंड द ओलंपियंस
कुछ कंफ्यूजन के बावजूद इस हफ्ते पर्सी जैक्सन के फैंस ने उन्हें खूब प्यार दिया है। डिज्नी़ हॉटस्टर पर पहले 6 दिनों में ही इस वेब सीरीज को 13.3 मिलियन यूजर्स ने देखा है। फिल्म की कहानी बेहद खास है। ‘पर्सी जैक्सन और ओलंपियन’, इसी नाम की एक बुक पर बेस्ड है, जिसमें 12 साल के पर्सी जैक्सन (वॉकर स्कोबेल) की कहानी दिखाई गई है।
6. वोंका 
वार्नर ब्रदर्स ‘वोंका’ ने 29 दिसंबर वाले हप्ते में 8.4 मिलियन डॉलर के साथ यूके और आयरलैंड बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन किया। टिमोथी चालमेट स्टारर इस फिल्म को आईएमडीबी ने इस हफ्ते 6वीं रैंकिग दी है। फिल्म की कहानी बेहद दिलचस्प है।
7. व्हॉट इफ..?
मार्वल की एनिमेटेड एंथोलॉजी सीरीज ‘व्हाट इफ?’ का दूसरा सीजन भी टॉप 10 की लिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए है। पहले सीजन की तरह इसके दूसरे सीजन को भी काफी पसंद किया जा रहा है। इस सीरीज की कहानी काफी शानदार तरीके से दिखाई गई है।
8. एक्वामैन ऐंड द लॉस्ट किंगडम
जेम्स वॉन का डायरेक्शन और जेसन मोमोआ की एक्टिंग फिल्में में जान डालती है। इस फिल्म को आईएमडीबी ने इस हफ्ते 8वें नंबर पर रखा है।
9. एनीवन बट यू
सोनी लिव की रोमांटिक कॉमेडी ‘एनीवन बट यू’ की कहानी काफी शानदार है। विल ग्लुक के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में हॉलीवुड के दो सबसे टैलेंटेड युवा स्टार्स सिडनी स्वीनी और ग्लेन पॉवेल ने अपनी एक्टिंग से जान डाल दी है। 
10. पुअर थिंग्स
‘पुअर थिंग्स’ को योर्गोस लैंथिमोस ने डायरेक्ट किया है। इसमें एम्मा स्टोन, मार्क रफालो, विलेम डेफो, रेमी यूसुफ, कैथरीन हंटर, क्रिस्टोफर एबॉट और जेरोड कारमाइकल जैसे स्टार्स हैं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।