उल्टा पड़ गया पाकिस्तानी दांव, फिर हुई गजब बेइज्जती... भूकंप के मारे तुर्की ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की मेजबानी करने से किया साफ इनकार

<p><em><strong>तुर्की की आपदा में अपने लिए अवसर खोजने के चक्कर में तुर्की जाने पर तुले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर बेइज्जती हुई है। पाक पीएम की तुर्की जाने की घोषणा के कुछ ही घंटों बाद भूकंप प्रभावित तुर्की ने उनके स्वागत से साफ इनकार किया है।&nbsp;</strong></em></p>

उल्टा पड़ गया पाकिस्तानी दांव, फिर हुई गजब बेइज्जती... भूकंप के मारे तुर्की ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की मेजबानी करने से किया साफ इनकार
08-02-2023 - 09:42 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

तुर्की में भूकंप की वजह से तबाही मची है। दुनियाभर के देश तुर्की में राहत सामग्री और बचाव दल भेज रहे हैं। लेकिन, पाकिस्तान ने इस आपदा को एक मौके के तौर पर भुनाने की कोशिश की, जो उल्टा पड़ गया। दरअसल, पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने तुर्की के साथ एकजुटता दिखाने के लिए अंकारा की अपनी यात्रा की घोषणा की थी। उन्होंने यह नहीं सोचा कि जो देश इस समय प्राकृतिक आपदा का सामना कर रहा है, वहां वीवीआईपी यात्राओं पर संसाधन खर्च नहीं होने चाहिए। ऐसे में तुर्की ने खुद ही पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ की मेजबानी करने से इनकार कर दिया।
पहले पाकिस्तान की सूचना मंत्री मरियम औरंगजेब ने ट्वीट किया कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ कल सुबह अंकारा के लिए रवाना होंगे, वह भूकंप के विनाश, जीवन के नुकसान और तुर्की के लोगों के लिए राष्ट्रपति एर्दोआन के प्रति अपनी संवेदना और संवेदना व्यक्त करेंगे। 
इसके कुछ ही घंटों बाद तुर्की के राष्ट्रपति के विषेष सलाहकार ने ट्वीट कर दो टूक षब्दों में पाक पीएम को मुंह पर आने से मना कर दिया। उन्होंने लिखा कि ऐसे समय में तुर्की किसी राजकीय अतिथि के सत्कार के स्थान पर केवल मदद और स्वयंसेवकों का ही स्वागत कर सकता है। इसके बाद, मरियम औरंगजेब ने प्रधानमंत्री की तुर्की यात्रा स्थगित होने की सूचना दी। 
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।